Advertisement
Story ProgressBack to home

वनीला आइसक्रीम रेसिपी (Vanilla ice cream Recipe)

वनीला आइसक्रीम
जानिए कैसे बनाएं वनीला आइसक्रीम

वनीला आइसक्रीम रेसिपी: छोटों से लेकर बड़ों तक को आइसक्रीम खाना पसंद होता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप बिना आइसक्रीम मेकर के अपने घर कैसे बना सकते हैं वनीला आइसक्रीम। इसे बनाना बेहद ही आसान है और यह खाने में भी उतनी मजेदार है।

वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री: वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए कस्टर्ड, फुल क्रीम दूध, चीनी, वनीला एसेंस और क्रीम की जरूरत होती है। अंत में इसे नट्स और ड्राई फ्रूटस से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय3 घंटे 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय3 घंटे
  • कितने लोगों के लिए3
  • मीडियम

वनीला आइसक्रीम की सामग्री

  • 2 ½ कप दूध, full cream
  • 1 टेबल स्पून कस्टर्ड
  • 3/4 टी स्पून चीनी
  • 2 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1 ¾ कप क्रीम
  • (गार्निशिंग के लिए) नट्स और चैरी

वनीला आइसक्रीम बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सबसे पहले कस्टर्ड को दूध और चीनी में मिक्स करें।
2.
इसके बाद बाकी बचे दूध में चीनी मिलाकर उबाल लें। फिर इसमें बनाया हुआ कस्टर्ड मिलाएं और दोबारा उबालें।
3.
ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें वनीला एसेंस और क्रीम को डालकर मिक्स करें। कंटेनर में भर कर फ्रिज में रख दें।
4.
हल्का जम जाने के बाद इसे निकालकर हल्का ब्लैंड करें और दोबारा फ्रिज में रखकर छोड़ दें।
5.
याद रहे अगर कंटेनर टाइट बंद नहीं होगा तो इसमें गाठे बन जाएंगी। इस क्रिया को दोबारा दोहराएं।
6.
आखिर में फ्रिज में इसे दो घंटे जमने के लिए रख दें। गार्निशिंग के लिए चैरी और नट्स का इस्तेमाल कर सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode