Story ProgressBack to home

हैदराबादी दम का मुर्ग रेसिपी (Hyderabadi dum ka murgh Recipe)

हैदराबादी दम का मुर्ग
जानिए कैसे बनाएं हैदराबादी दम का मुर्ग

हैदराबादी दम का मुर्ग रेसिपी : चिकन को अलग-अलग तरीके के बनाया जा सकता है। लेकिन दम पर बनाएं चिकन का स्वाद ही अलग होता है। काजू, चिरौंजी, मसालों और प्याज़ मे मैरीनेट किया गया चिकन हल्की आंच पर दम स्टाइल में पकाया जाता है। चिकन को बनाने का यह एक पारपंरिक तरीका है तो क्यों न इस बार आप भी घर पर इस तरीके को अपनाकर चिकन बनाएं।

हैदराबादी दम का मुर्ग बनाने के लिए सामग्री: सबसे पहले चिकन में ढेर सारे मसाले डालकर मैरीनेट होने के लिए रखा जाता है। इसके बाद इस मैरीनेटिड चिकन का दम पर पकाया जाता है।

हैदराबादी दम का मुर्ग को कैसे सर्व करें: गर्मागर्म चिकन को चावल, रोटी या नान के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय5 घंटे
  • तैयारी का समय4 घंटे
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए2
  • कठिन

हैदराबादी दम का मुर्ग की सामग्री

  • एक पूरा (कटा हुआ) चिकन
  • 2 टेबल स्पून काजू
  • 1 टेबल स्पून चिरौंजी
  • 1 कप खट्टा दही, फेंटा हुआ
  • (डीप फ्राई की हुई) 1 कप प्याज़
  • 2 टी स्पून अदरक का पेस्ट
  • 2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 2-3 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 कप पुदीना
  • 1/2 सिलेंट्रो , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून शाही जीरा
  • 4-5 हरी इलायची , मैश
  • 2 दालचीनी स्टिक
  • (कुटे हुए) 5-7 लौंग
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 2 टी स्पून धनिया
  • 1 नींबू का रस
  • 3 टेबल स्पून वेजिटेबल आॅयल
  • 1 टेबल स्पून घी
  • आटा
  • स्वादानुसार नमक

हैदराबादी दम का मुर्ग बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
काजू और चिरौंजी को सूखा पीस लें। निकालकर साइड रख दें। अब जीरा और धनिया के बीज़ को एक साथ मिलाकर पीसें। निकालकर साइड रख दें।
2.
एक बड़े नॉन-स्टिक पैन में चिकन, नट्स पाउडर, दही, फ्राई किए प्याज़, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, पुदीना, सिलेंट्रो, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, दालचीनी स्टिक्स, इलायची, लौंग, शाही जीरा, नींबू का रस, नमक, सब्जियों का तेल और घी डालें। अच्छी तरह मिलाएं। चिकन डालें।
3.
मिक्स करके करीब दो से चार घंटे के लिए पैन में ही मैरीनेट होने के लिए रख दें। चार घंटे के बाद पैन खोलें। गूंथे हुए आटे से पैन को सील कर दें।
4.
मीडियम आंच पर चिकन को 35 से 40 मिनट के लिए पकाएं। 40 मिनट के बाद आंच बंद कर दें। लेकिन आटा न हटाएं।
5.
करीब 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 10 मिनट के बाद सील निकालें। आपका चिकन तैयार है। इसे गर्म चावल या इंडियन ब्रेड के साथ सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode