Story ProgressBack to home
कीमा पुलाव रेसिपी (Keema pulav Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review
जानिए कैसे बनाएं कीमा पुलावNDTV Food
कीमा पुलाव : मसालों और मटन से भरपूर पुलाव का स्वाद बेहद अलग है। आपने कई बार मीट से बने अलग-अलग प्रकार के पुलाव चखे होंगे लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही आसान सी रेसिपी। मटन बिरयानी और चिकन बिरयानी तो आपने जरूरी खाई होगी, इस बार आप यह कीमा बिरयानी ट्राई करें। इसे खाने के बाद आपको एक नया स्वाद चखने को मिलेगा।
- कुल समय 40 मिनट
- तैयारी का समय 20 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए1
- मीडियम

कीमा पुलाव की सामग्री
- 1 टेबल स्पून घी
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1 दालचीनी स्टिक
- 5 कालीमिर्च
- 3 लौंग
- 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 2 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
- 250 ग्राम मटन कीमा
- 4 पुदीना (टहनी)
- 2 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 3 टी स्पून मीट मसाला
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टमाटर , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1/2 गुच्छा हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 कप चावल (पके हुए)
कीमा पुलाव बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक पैन में थोड़ा सा घी या तेल लें।

2.
इसमें दालचीनी, लौंग और काली मिर्च डालकर थोड़ा सा चलाएं।

3.
अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज और हरी मिर्च डालकर थोड़ा इसे भूनें।

4.
अब इसमें कीमा, पुदीने के पत्ते, नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ देर के लिए तेज आंच पर पकाएं।

5.
इसमें अब हल्दी, मीट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर मिलाएं, इसी के साथ इसमें टमाटर, पुदीने के पत्ते और हरा धनिया भी डालें।

6.
इन्हें अच्छे से मिलाने के बाद इसमें पके हुए चावल मिलाएं।

7.
इस मसाले को चावलों में अच्छे से मिलाएं।

8.
गर्मागर्म कीमा पुलाव सर्व करें।

कीमा पुलाव बनाने के लिए वीडियो:
रेसिपी नोट
आप चाहे तो कीमा पुलाव के साथ रायता भी सर्व कर सकते हैं।