केरल वेजिटेबल स्ट्यू रेसिपी (Kerala vegetable stew Recipe)

जानिए कैसे बनाएं केरल वेजिटेबल स्ट्यू
Advertisement

केरल वेजिटेबल स्ट्यू रेसिपी:साउथ इंडियन खाने का अपना एक अलग स्वाद होता है। इसलिए हम आज आपके साथ वेजिटेबल स्ट्यू की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। साधारण वेजिटेबल स्ट्यू, जो नारियल के दूध के स्वाद से तैयार किया जाता है। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • आसान

केरल वेजिटेबल स्ट्यू की सामग्री

  • 4 कप (आलू, गाजर, फूलगोभी, फ्रेंच बीन्स आदि, कटी हुई) मिक्स सब्जियां
  • 2 मीडियम प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 4 टेबल स्पून तेल
  • 4 साबुत हरी इलायची
  • 4 लौंग
  • एक इंच की एक दालचीनी स्टिक
  • दो (बीच से कटी हुई) हरी मिर्च
  • दो छोटे चम्मच (लंबाई में बारीक कटा हुआ) अदरक
  • एक छोटा चम्मच (कुटी हुई) काली मिर्च के दाने
  • 2 कप नारियल का दूध
  • 2 कप पानी
  • थोड़ी-सी कढ़ी पत्ता
  • स्वादानुसार नमक

केरल वेजिटेबल स्ट्यू बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें लौंग, इलायची और दालचीनी का तड़का लगाएं। कुछ सेकेंड के लिए भूनें।
2.
इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक और कटा हुआ प्याज़ डालें। मीडियम आंच पर दो मिनट के लिए भूनें। जब प्याज़ सुनहरे रंग के हो जाएं, तो इसमें कढ़ी पत्ता और सभी सब्जियां डालें।
3.
साथ ही पानी और नमक डालें। हल्की आंच पर इसे ढक कर पकाएं। करीब 15 मिनट तक पकाने के बाद, जब सब्जियां पक जाएं, तो इसमें नारियल का दूध डालें।
4.
हल्की आंच पर थोड़ी देर के लिए पकाएं। करीब एक मिनट पकाने के बाद इसे आंच से उतारकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language