मैन्डरन, लीची और पिस्ता इक्लेयर रेसिपी (Mandarin, litchi & pistachio eclair Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मैन्डरन, लीची और पिस्ता इक्लेयर
Advertisement

मैन्डरन, लीची और पिस्ता इक्लेयर रेसिपी: रिपब्लिक डे के अवसर पर हम स्पेशल इक्लेयर की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह तीन खास इक्लेयर फ्लेवर्स हमारी हमारे नेशनल फ्लैग को रिप्रेजेंट करती है। इक्लेयर को आप आसानी से घर पर बनाकर अपने दोस्तों और फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 50 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

मैन्डरन, लीची और पिस्ता इक्लेयर की सामग्री

  • इक्लेयर बनाने के लिए:
  • 500 ग्राम दूध
  • 500 ग्राम पानी
  • 400 ग्राम मक्खन
  • 16 अंडे
  • 20 ग्राम नमक
  • 25 ग्राम चीनी
  • पेस्ट्री क्रीम:
  • 250 ml (मिली.) दूध
  • 60 ml (मिली.) अंडे का पीला भाग
  • 75 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 35 ग्राम मैदा
  • 100 ml (मिली.) डबल क्रीम

मैन्डरन, लीची और पिस्ता इक्लेयर बनाने की वि​धि

1.
एक बर्तन में पानी, दूध, चीनी, नमक और मक्खन को डालकर उबाल लें।
2.
इसमें मैदा डालकर आंच पर ही इसे फेंटते हुए पकाएं।
3.
इसमें अंडे को फेंटें।
4.
इस मिश्रण को पाइप में डालकर बेकिंग ट्रे में लगाएं।
5.
इक्लेयर को 200 डिग्री पर 25 मिनट के लिए बेक करें।
6.
वायर रैक पर रखकर इन्हें ठंडा होने दें।
7.
पेस्ट्री क्रीम बनाने के लिए एक हैवी बेस पैन में दूध डालें, इसे धीरे-धीरे उबलने दें।
8.
एक मिक्सिंग बाउल में अंडे का पीला भाग और चीनी को मिलाकर लाइट कलर होने तक 2 से 3 मिनट के लिए फेंटे।
9.
इसमें मैदा डाले और स्मूद होने तक दोबारा फेंटे। इसे आधा उबला हुआ दूध डालें और इसे फेंटे।
10.
इसे छलनी से छान लें और दूध को वापस पैन में डाल दें।
11.
इसे लगातार फेंटते रहे जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को कम कर दें।
12.
क्रीम को शैलो ट्रे में डालकर ठंडा होने दें और इसे सीलिंग फिल्म से रैप कर दें।
13.
क्रीम को तीन हिस्सों में बांट लें और इसमें तीनों (मैन्डरन, लीची और पिस्ता) प्यूरी मिलाएं।
14.
इक्लेयर मैन्डरन पेस्ट्री क्रीम, लीची पेस्ट्री क्रीम और पिस्ता पेस्ट्री क्रीम से भरें।
15.
तीनो इक्लेयर को तिरंगे के सीक्वेंस में लगाएं।
Similar Recipes