Story ProgressBack to home
मटका मलाई कुल्फी रेसिपी (Matka malai kulfi Recipe)
- Jerson Fernandes
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं मटका कुल्फी
मटका मलाई कुल्फी रेसिपी: होममेड कुल्फी से बढ़िया डिजर्ट कुछ नहीं हो सकता। इलाइची, केसर और पिस्ता इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं।
- कुल समय1 घंटा 10 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय1 घंटा
- कितने लोगों के लिए6
- मीडियम

मटका मलाई कुल्फी की सामग्री
- 2 कप दूध
- 1 कप क्रीम
- 1 कप कंडेन्सड मिल्क
- 1/2 टी स्पून इलाइची
- 1/4 कप मिक्स ड्राई फ्रूट
- 10-15 (एक बड़े चम्मच दूध में 15 मिनट के लिए भीगा हुआ) केसर
मटका मलाई कुल्फी बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बड़े बर्तन में दूध को डालें और इसे मीडियम आंच पर रखें।

2.
इसमें क्रीम डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसे लगातार चलाएं।

3.
अब इसमें कंडेन्सड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं।

4.
इसमें केसर डालें और मिलाएं इसके बाद इलाइची और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें।

5.
इसे अच्छे से मिलाएं और इसे मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह तिहाई हिस्सा न रह जाए।

6.
आंच को धीरे कर दें और इसे ठंडा होने दें।
7.
जब यह ठंडा हो जाए तो इस मिश्रण को मटको में पलटकर फ्रिज में पूरी रात के लिए रख दें।
8.
ठंडी मटका कुल्फी को नट्स और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

मटका मलाई कुल्फी बनाने के लिए वीडियो देखें: