मावा केक रेसिपी (Mawa-cake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मावा केक
Advertisement

मावा केक रेसिपी: खोए की बर्फी तो आपने कई बार खाई होगी क्या आपको पता ताजे खोए से बेहद ही स्वादिष्ट केक बनाया जा सकता है। खोया या मावे से बना लज़ीज़ केक त्यौहार के मौके पर बना सकते हैं। अगर आप डिजर्ट में कुछ अलग तरह की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो मावा केक एकदम पर्फेक्ट हैं। बच्चे हो या बड़े सभी को यह केक काफी पसंद आएगा। इस बनाना इसलिए भी आसान है क्योंकि इसमें डाली जाने वाली ज्यादातर सामग्री आपको अपनी किचन में ही मिल जाएगी। तो अगली बार जब भी मीठा बनाने का मन करे तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

मावा केक की सामग्री

  • 3 अंडे
  • 1 कप मैदा
  • 1/2-1 कप चीनी
  • 1/3 कप मक्खन
  • 200 ग्राम खोया
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1/3 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • घी लगाकर हल्का मैदा छिड़का हुआ मफिन मोल्ड

मावा केक बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, चीनी, मक्खन, खोया, वनीला एसेंस और बेकिंग पाउडर डालें।
2.
मिक्सचर के स्मूथ हो जाने तक इसे बीट करें।
3.
अब इसमें अंडे डालकर मिलाएं। बैटर टपकने लायक और मुलायम होना चाहिए।
4.
फिर इसे मफिन मोल्ड में डालें।
5.
ओवन को 180 से 360 डिग्री पर प्री-हीट करके 20 से 25 मिनट के लिए मफिन को पकाएं।
6.
जब चाकू या सिलाई केक में डालने के बाद साफ बाहर आ जाए, तो निकाल कर सर्व करें।
Similar Recipes
Language