Advertisement
Story ProgressBack to home

मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर) रेसिपी (Mayonnaise sauce (blender) Recipe)

मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर)
जानिए कैसे बनाएं मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर)

मेयोनीज सॉस ब्लेंडर रेसिपी: सफेद और क्रीमी मेयोनीज़ सॉस को बनाना बहुत ही आसान है। कुछ लोग मेयोनीज को मेयो भी कहते हैं, मेयो मुख्य रूप से एक गाढ़ी क्रीम होती है जिसका इस्तेमाल सैलेड में ड्रेसिंग के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं मेयोनीज को स्नैक्स मोमोज़ के साथ डिप के तौर पर भी सर्व किया जाता है।

मेयोनीज बनाने के लिए सामग्री: मेयोनीज सॉस को एगलेस भी बनाया जाता है लेकिन इस मेयोनीज सॉस को बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा मैदा, सिरका और कालीमिर्च जैसी कुछ सामग्री भी मेयोनीज बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • आसान

मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर) की सामग्री

  • 1 अंडा
  • 2 टेबल स्पून सिरका
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1/8 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून सरसों का पाउडर या सरसों का तेल
  • 1/2 टी स्पून चीनी
  • 1 कप मैदा

मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर) बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक अंडे को जार में तोड़कर ब्लेंड कर लें।
2.
इसमें सिरका, नमक, कालीमिर्च सरसों या सरसों का तेल डालें।
3.
ब्लेंडर को तेज स्पीड में चलाएं और इसे तुरंत खोलकर थोड़ा सा तेल डालें और ब्लेंड कर लें, जैसा घोल आपको चाहिए
4.
यह गाढ़ी क्रीम की तरह दिखाई देगा।
5.
जैसे ही यह गाढ़ी हो जाएगी, तो ब्लेंडर को स्वीट आॅफ कर दे, आपकी मेयोनीज तैयार है।
6.
यह एक कप मेयोनीज बनाने के लिए है।
7.
नोट: अगर यह गाढ़ा लगे तो इसमें आप एक और अंडा तोड़कर डाल दें। इस तुरंत ब्लेंड करें।

रेसिपी नोट

अगर आप एगलेस मेयोनीज बनाने के इच्छुक हैं तो आप इस रेसिपी पर क्लिक करें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode