Story ProgressBack to home

मीठी सेवई रेसिपी (Meethi sewai Recipe)

मीठी सेवई
जानिए कैसे बनाएं मीठी सेवई

मीठी सेवई रेसिपी/ ईद सेवई: ईद की सबसे खास बात यह है कि इस दिन मीठी सेवई बनाई जाती हैं, यह ए​क झटपट तैयार होने वाला डिज़र्ट है। वैसे आप चाहे तो इसे आम दिनों में भी बनाकर खा सकते हैं।

मीठी सेवई को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री: यह मीठी सेवई वर्मिसेली से तैयार की गई है जिसमें दूध के साथ बादाम, पिस्ते और देसी घी डालकर बनाया जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें खासतौर पर खोया डाला जाता है। यह लज़ीज रेसिपी आपके खाने को और भी बेहतरीन बना देगी।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

मीठी सेवई की सामग्री

  • 1/2 कप पिस्ता
  • 1/2 बादाम
  • 1 पैकेट वर्मिसेली
  • वमिसेली को पकाने के लिए देसी घी
  • 1 कप दूध
  • 1 कप शुगर सिरप
  • एक चुटकी इलाइची पाउडर
  • स्वादानुसार केसर

मीठी सेवई बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
बादाम और पिस्ते को पानी में भिगोकर छील लें। साथ ही इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।
2.
इन्हें 30 से 45 से के ही उबालें।
3.
जब तक पिस्ते हल्के से उबलें तब तक बादाम छील लें।
4.
एक बार जब ड्राई फ्रूट्स का छिलका नरम हो जाए तो उन्हें बाहर निकालें। उनके बारीक काट लें।
5.
जब ये सब हो जाए तो वर्मिसेली को देसी घी में हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
6.
इसे एक छलनी में रखे ताकि उसका एक्ट्रा घी बाहर आ जाए।
7.
कढ़ाही को खाली कर अब इसमें दूध डालें।
8.
एक बार जब दूध उबल जाए तो इसमें शुगर सिरप डाल दें।
9.
अब इसमें सेवई डालें और इसे हल्के हाथ से चलाएं। इतना ध्यान रहे कि यह टूटे नहीं।
10.
जब सह नरम होने लगे तो इसमें केसर और इलाइची पाउडर डालें।
11.
सर्व करें।
12.
इसमें बादाम और पिस्ते डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें खोया डाले। एक छोटे टुकड़े को कद्दूकस करके कढ़ाई में डालकर अच्छे से मिलाएं।
13.
जब दूध पूरी तरह ऐब्सॉर्ब हो जाए तो इसे 1 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो इसमें खजूर भी डाल सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode