Advertisement
Story ProgressBack to home

लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला रेसिपी (Microwave dhokla Recipe)

  • लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
  • लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
जानिए कैसे बनाएं माइक्रोवेव ढोकलाNDTV Food

लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला रेसिपी : ढोकला एक प्रसिद्ध गुजरात स्नैक है और यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है बनाने में भी उतना ही आसान है। गुजरात में कई प्रकार के ढोकले बनते हैं जैसे कि दाल का ढोकला, चावल का खट्टा ढोकला और सूजी का ढोकला आदि। लेकिन आज हम आपको माइक्रोवेव में ढोकला बनाने की रेसिपी बनाने जा रहे है जिसे बेसन से तैयार किया जाता है। इसे आप ब्रेकफास्ट या फिर शाम की चाय के समय भी खा सकते हैं। यह एक हेल्दी स्नैक है।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला की सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1 टी स्पून सूजी
  • 1 टी स्पून हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून नींबू का रस
  • 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टेबल स्पून दही
  • 1 कप पानी
  • 1 टी स्पून फ्रूट सॉल्ट
  • तड़का बनाने के लिए:
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून राई
  • कढ़ीपत्ता
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून सफेद तिल
  • 1 कप पानी
  • नारियल, कद्दूकस
  • हरा धनिया

लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक बाउल में बेसन लें।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
2.
अब इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाएं।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
3.
इसके बाद नमक और नींबू का रस डालकर की अच्छे से मिक्स करें।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
4.
फिर हल्दी डालकर मिलाएं।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
5.
बेसन में अब दही डालें और अच्छे से मिलाएं।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
6.
पानी डालकर एक बैटर तैयार करें।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
7.
बैटर के तैयार होने के बाद इसमें फ्रूट सॉल्ट डालें और मिलाएं।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
8.
बैटर को एक बाउल में डालें और 6 से 8 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला

तड़का बनाने के लिए:

1.
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। फिर इसमें कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
2.
इसके बाद सफेद तिल डालकर इन्हें भूनें। अब इसमें एक कप पानी डालें।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
3.
तड़के को अब तैयार किए गए ढोकला बेस पर डालें।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला
4.
इसे कद्दूकस किए हुए नारियल और हरे धनिये से गार्निश करें।
लो कैलोरी माइक्रोवेव ढोकला

माइक्रोवेव ढोकला बनाने के लिए वीडियो देखें:

Nutritional Value

  • 66.8 KcalCalories
  • 2.49gProtien
  • 91.4MgPotassium
  • 3.73gFats

रेसिपी नोट

आप चाहे तो बेसन की जगह सूजी का ढोकला का भी बना सकते हैं।

ध्यान रहे ढोकले के लिए तैयार किया बेसन न तो ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला।

अगर आप हमारी अन्य ढोकला रेसिपी देखना चाहते हैं इस पर क्लिक करें।

Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com