Story ProgressBack to home
स्टीम्ड ढोकला रेसिपी (Steamed dhokla Recipe)
- NDTV Food
जानिए कैसे बनाएं स्टीम्ड ढोकला
स्टीम्ड ढोकला रेसिपी ढोकला एक प्रसिद्ध गुजराती स्नैक्स हैं जिसे कई तरह से तरह से बनाया जा सकता है। इसे आप सूजी या फिर बेसन से बनाया जा सकता है। लेकिन आज मिनटों में बनने वाला यह हेल्दी स्टीम्ड ढोकला बेसन और कलरफुल तड़के से बनाया जाता है। स्टीम्ड ढोकला को आप ब्रेकफास्ट या शाम की चाय के साथ भी खा सकते हैं।
स्टीम्ड ढोकला को बनाने के लिए सामग्री : इसे बनाने के लिए बेसन, तेल, कढ़ीपत्ता, बेकिंग सोडा और हल्दी चाहिए होता है। बेसन से ढोकला तैयार होने के बाद उस पर राई और कढ़ीपते का तड़का बनाकर डाला जाता है।
स्टीम्ड ढोकला कैसे सर्व करें : इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 25 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

स्टीम्ड ढोकला की सामग्री
- 1 कप बेसन
- 1 टेबल स्पून सिट्रिक एसिड
- 1 टेबल स्पून शुगर
- स्वादानुसार नमक
- एक चुटकी हल्दी
- मिश्रण बनाने के लिए पानी
- 1 टेबल स्पून बेकिंग सोडा
- तड़के के लिए
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1/2 टेबल स्पून सरसो
- एक (सूखी) लाल मिर्च
- 7-8 कढ़ी पत्ता
स्टीम्ड ढोकला बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बाउल में बेसन, सिट्रिक एसीड, नमक, शुगर और हल्दी मिलाएं। पानी डालते हुए पेस्ट को स्मूथ बना लें। मिश्रण का पेस्ट हल्का गाढ़ा रखें।
2.
एक ग्लास में बेकिंग सोडा और पानी डालें और इसे ढोकला मिक्सचर पर डाल दें।
3.
स्टीम वाले बर्तनों पर चिकनाई लगा लें और उस पर मिक्सचर डालें।
4.
15-20 मिनट तक स्टीम देकर पकाएं।
5.
एक पैन में तेल, सरसों, कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च डालकर चटका लें और इस तड़के को बने हुए ढोकले पर डाल लें। पीस में काट कर सर्व करें।
Nutritional Value
- 10.94gProtien
- 10.97gFats
- 35.45gCarbs
- 286.22 KcalCalories
- 34.67MgCalcium
- 2.46MgIron
- 30.34MgSodium
- 389.16MgPotassium
रेसिपी नोट
इसी तरह आप सूजी ढोकला भी बना सकते हैं।