Advertisement

माइक्रोवेव ढोकला रेसिपी (Microwave dhokla Recipe)

जानिए कैसे बनाएं माइक्रोवेव ढोकला
Advertisement

माइक्रोवेव ढोकला रेसिपी : ढोकला एक बहुत ही लोकफ्रिय गुजराती ढोकला बना सकते हैं। ढोकला सिर्फ भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी पसंद किया जाता है। यह हल्का स्नैक शाम की चाय के साथ तो बढ़िया है लेकिन अचानक घर आए मेहमानों को सर्व करने के लिए अच्छा आॅप्शन है। बेसन के बैटर से आप इस हेल्दी ढोकला को तैयार कर सकते हैं। माइक्रोवेव में तैयार​ किया गया यह ढोकला सभी को बहुत पसंद आएगा।

माइक्रोवेव ढोकला बनाने के लिए सामग्री: बेसन, दही, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और नमक मिलाकर बैटर तैयार किया जाता है जिससे ढोकला बनता है इसके बाद इसे तड़का दिया जाता है।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए12
  • आसान

माइक्रोवेव ढोकला की सामग्री

  • माइक्रोवेव 1200 वॉल्ट
  • 1 कप बेसन
  • 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
  • 1 टी स्पून हरी मिर्च पेस्ट
  • 1 टी स्पून नमक और हल्दी
  • 1 टी स्पून चीनी
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 1 कप खट्टी दही
  • 1 कप पानी
  • 1 टी स्पून फ्रूट सॉल्ट
  • तड़के के लिए:
  • 1 टी स्पून राई
  • 4-5 कढ़ीपत्ता
  • 2-3 हरी मिर्च, जूलियन
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • गार्निशिंग के लिए:
  • धनिया
  • नारियल

माइक्रोवेव ढोकला बनाने की वि​धि

1.
बेसन, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, नमक, हल्दी, चीनी, तेल और दही ​डालकर इन सारी सा​मग्री को अच्छे से फेंटकर स्मूद बैटर बना लें।
2.
इसमें पानी डाकलर दोबारा अच्छे ​से मिलाएं।
3.
इसमें नमक डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे तेल लगी माइक्रोवेव डिश में तुरंत पलट दें, ढककर हाई प्लाइंट पर 6 से 8 मिनट के लिए पकाएं। एक बार डिश को पलट दें।
4.
तड़के के लिए तेल गर्म करें, इसके बाद इसमें राई, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डाले। हल्का सा रंग बदलने तक इसे भूनें और एक कप पानी डाले।
5.
अपनी इच्छानुसार ढोकले के पीस कर लें और इस पर तड़का डालें। धनिया और नारियल से गार्निश करें।

रेसिपी नोट

अगर आप हमारी अन्य ढोकला रेसिपी देखना चाहते हैं इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language