Advertisement
Story ProgressBack to home

मिक्स वेजिटेबल सैलेड रेसिपी (Mixed-vegetable-salad Recipe)

मिक्स वेजिटेबल सैलेड
जानिए कैसे बनाएं मिक्स वेजिटेबल सैलेड

मिक्स वेजिटेबल सैलेड रेसिपी : मिक्स वेजिटेबल सैलेड बनाने में काफी आसान है, यह कई सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। सैलेड को अक्सर खाने के साथ परोसा जाता है। सलाद का यह नया स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। इतना ही जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं उनके लिए भी यह सैलेड काफी फायदेमंद है।

मिक्स वेजिटेबल सैलेड बनाने के लिए सामग्री : यह सैलेड बनाने ​के लिए टमाटर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर, शहद और सिरके की जरूरत होती है। इसे आप डिनर पार्टी में भी बनाकर सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 27 मिनट
  • तैयारी का समय 07 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

मिक्स वेजिटेबल सैलेड की सामग्री

  • 2 मीडियम टमाटर
  • 2 कप पत्तागोभी, बारीक कटा हुआ
  • 1(पतली लंबी कटी हुई) शिमला मिर्च
  • 2 (पतली लंबी कटी हुई) गाजर
  • 2 टी स्पून सिरका
  • 1 टी स्पून शहद
  • 2 टी स्पून नमक
  • काली मिर्च
  • 2 टी स्पून दही

मिक्स वेजिटेबल सैलेड बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सबसे पहले टमाटर को आठ हिस्सों में पतला लंबा करके काट लें।
2.
फिर इसमें काली मिर्च, नमक, शहद, दही और सिरका डालकर ब्लैंडर में पीस लें।
3.
इसके बाद गाजर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च को काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखकर छोड़ दें।
4.
सर्व करने से पहले सभी सब्जियां और बनाए गए पेस्ट को एक साथ मिक्स करके मेहमानों के सामने पेश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode