नमी वाला चॉकलेट केक रेसिपी (Moist chocolate cake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं नमी वाला चॉकलेट केक
Advertisement

नमी वाला चॉकलेट केक/ मॉइस्ट चॉकलेट केक रेसिपी : जो लोग मीठा खाने के शौकीन है उन्हें नमी वाला यह चॉकलेट केक काफी पसंद आएगा। चॉकलेट और कॉफी के टेस्ट के साथ यह केक थोड़ा नमी वाला होता है। इस केक को पूरे पर्फेक्शन के साथ बेक किया जाता है। मुंह में पानी ला देने वाले इस केक को देखकर आप खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाएंगे।

नमी वाला चॉकलेट केक बनाने के लिए सामग्री : मैदा, अंडा, कोको पाउडर, कॉफी पाउडर, बेंकिग सोडा और बेकिंग पाउडर आदि को मिलाकर एक बैटर तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें वनीला एसेेंस, दूध और चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस बैटर को 30 से 40 मिनट के लिए बेक किया जाता है। अगर आपको चॉकलेट सॉस पसंद है तो इस पर वो भी डाल सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

नमी वाला चॉकलेट केक की सामग्री

  • सूखी सामग्री:
  • 1 कप मैदा
  • 1 कप पीसी हुई चीनी
  • 1/2 कप कोको पाउडर
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1 टी स्पून बेकिंग सोडा
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून कॉफी पाउडर
  • गीली सामग्री:
  • 1/2 कप तेल
  • 1/2 कप गर्म पानी
  • 1/2 कप ठंडा दूध
  • 1 टेबल स्पून वनीला एसेंस
  • 1 अंडा, फेंटा हुआ

नमी वाला चॉकलेट केक बनाने की वि​धि

1.
ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट कर लें। बेकिंग टिन को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें।

सूखी सामग्री:

1.
एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर को मिला लें।
2.
इन्हें एक तरफ रख दें।
3.
एक बाउल में 1/2 कप तेल और 1/2 कप गर्म पानी दोनों को मिला लें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
4.
जब यह हो जाए तो इसमें दूध और वनीला एसेंस डालें। अच्छे से मिक्स करें।
5.
इसमें फेंटा हुआ अंडा डालें।
6.
अब इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद गीली सामग्री को सूखी सामग्री में डालकर एक साथ मिलाएं।
7.
इसे अब तेल लगे बेकिंग ​टिन में डालें।
8.
इसे 35 से 40 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। इसमें टूथपिक लगाकर चेक करें कि वह साफ बाहर निकल रही है।
9.
इसे स्मूद बनाने के लिए इस पर चॉकलेट गनाश/ चॉकलेट सॉस लगा सकते हैं।

रेसिपी नोट

एगलेस केक के लिए आप हमारी अन्य रेसिपीज़ देख सकते हैं।

Similar Recipes
Language