Advertisement
Story ProgressBack to home

नमी वाला एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी (Moist eggless chocolate cake Recipe)

नमी वाला एगलेस चॉकलेट केक
जानिए कैसे बनाएं नमी वाला एगलेस चॉकलेट केक

नमी वाला एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी/ एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी : आज हम आपको एगलेस केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। यह केक बनाने के लिए अंडे की जगह दही का इस्तेमाल किया गया है। इस केक का स्वाद बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफी पसंद आएगा। तो चलिए जब भी इस बार आपका कुछ मीठा खाने का मन करके तो यह नमी वाला चॉकलेट केक जरूर ट्राई करें।

नमी वाला एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए सामग्री : इस केक में अंडे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसकी जगह दही और बेंकिग सोडा डाला गया है। इसके अलावा दूध और वनिला एसेंस का भी इस्तेमाल किया गया है।

नमी वाला एगलेस चॉकलेट केक को कैसे सर्व करें : अगर आपको ज्यादा चॉकलेट पसंद है तो आप ऊपर से और चॉकलेट सॉस डाल सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए5
  • मीडियम

नमी वाला एगलेस चॉकलेट केक की सामग्री

  • सूखी सामग्री
  • 1 कप मैदा
  • 1 कप चीनी पाउडर
  • 1/2 कप कोको पाउडर
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1 टी स्पून बेकिंग सोडा
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • गिली सामग्री
  • 1/2 कप तेल
  • 1/2 कप गर्म पानी
  • 1/2 कप ठंडा दूध
  • 1 टेबल स्पून वनिला एसेंस
  • 2 टेबल स्पून दही

नमी वाला एगलेस चॉकलेट केक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को 180 डिग्री पर प्री-हीट कर लें। वेजिटेबल तेल से बेकिंग टिन को पर चिकनाई लगा लें।

सूखी सामग्रीः

1.
एक बाउल में मैदा, चीनी, कोका पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक छान लें और अलग रख लें।

गिली सामग्री

1.
एक बाउल में आधा कप तेल और आध कप गर्म पानी अच्छे से फेंट लें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें।
2.
इसके बाद उसमें दूध और वनिला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3.
दही मिलाएं।
4.
अब गिली सामग्री को ड्राई सामग्री में धीरे-धीरे डालें और अच्छे से फेंटते रहें।
5.
अब इसे चिकनाई लगे टिन में डालें ।
6.
और 35-40 मिनट के लिए 160 डिग्री पर बेक करें।
7.
चेक करने के लिए इसमें एक टूथपिक डाल कर देखें, अगर वह साफ बाहर आ जाती है, तो समझिए, आपका केक बनकर तैयार है। अगर आप चाहते हैं, तो ऊपर से चॉकलेट सॉस डाल सकते हैं।

Nutritional Value

  • 362.46 KcalCalories
  • 5.29gProtien
  • 18.63gFats
  • 48.63gCarbs
  • 54.68MgCalcium
  • 119.46MgPhosphorous
  • 1.90MgIron
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode