मुरमुरा लड्डू रेसिपी (Murmura ladoo (laddu) Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मुरमुरा लड्डू
Advertisement

मुरमुरा लड्डू रेसिपी : मुरमुरा लड्डू खाने में जितना स्वाद बनाने में उतना ही आसान है। ये खाने में बहुत हल्के और लो फैट वाले होते हैं। मुरमुरे लडृडू आमतौर पर दिवाली और लोहड़ी जैसे त्योहार पर बनाएं जाते हैं। उत्तर प्रदेश में मुरमुरे को लाई कहा जाता है और मकर संक्राति के मौके पर इसके लड्डू तैयार किए जाते हैं। इन लड्डुओं को मात्र 30 मिनट में बनाया जा सकता है।

मुरमुरा लड्डू बनाने के लिए सामग्री: यह लड्डू गुड़ और मुरमुरे से तैयार किया जाते हैं। इसमें घी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाता। सर्दी के मौसम में यह लड्डू खाने का अपना ही अलग मजा है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

मुरमुरा लड्डू की सामग्री

  • 250 ग्राम मुरमुरा
  • 750 ग्राम गुड़
  • 3 1/2 कप पानी

मुरमुरा लड्डू बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में पानी और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघाल लें।
2.
जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो आंच को बढ़ा दें और उसमें उबाल आने दें। इसे तेज आंच पर पकाएं।
3.
इसे जल्दी से मुरमुरे में मिला दें।
4.
इसे आंच से हटा लें और कुछ देर ठंडा होने दें।
5.
अगर मिश्रण थोड़ा चि​पचिपा लगे तो हाथों में थोड़ा तेल लगा लें और लड्डू बनाएं।
6.
इन्हें ठंडा होने दें और सर्व करें।

रेसिपी नोट

गुड़ और मुरमुरे के मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें जब यह हल्का गरम हो तभी इसके लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

Similar Recipes
Language