Advertisement

मटन फ्राई रेसिपी (Mutton fry Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मटन फ्राई
Advertisement

मटन फ्राई रेसिपी/ मटन रेसिपी : खुशबूदार मसालों से बना मटन फ्राई एक स्वादिष्ट आंध्र व्यंजन हैं। मटन फ्राई को डिनर पार्टी में मेन डिश या स्नैक दोनों तरह सर्व किया जा सकता है। इसके अलावा इस मटन डिश को ईद या दिवाली पार्टी के दौरान भी बना सकते हैं। मटन फ्राई को साधारण सी सामग्री के सा​थ एक घंटे से कम समय में बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।

मटन फ्राई बनाने के लिए सामग्री : इसे बनाते वक्त इसमें काफी साबुत मसाले डाले जाते हैं जिसमें सबसे पॉपुलर उवाचारू पेस्ट है, हालांकि यह वैकल्पिक है। उवाचारू पेस्ट हॉर्स ग्राम से बनाया जाता है जोकि प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसी के साथ इस पड़ने वाले मसाले इसे एक बेहतरीन डिश बनाते हैं। हरे धनिए से गार्निश करके इसे सर्व करें।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

मटन फ्राई की सामग्री

  • 500 ग्राम मटन , बारीक कटा हुआ
  • 1 1/2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 4 टेबल स्पून वेजिटेबल आॅयल
  • 1 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक) उल्वाचारू पेस्ट
  • बेस बनाने के​ लिए:
  • 3 टेबल स्पून तेल
  • 6-7 लौंग
  • 1 इंच दालचीनी स्टिक
  • 6-7 हरी इलाइची
  • 2 टी स्पून गरम मसाला
  • 10-15 ​कढ़ीपत्ता
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 4-5 हरी मिर्च, कटा हुआ
  • गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
  • गार्निशिंग के लिए हरी प्याज

मटन फ्राई बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में चार बड़े चम्मच तेल गर्म करें और मटन को हल्का ब्राउन करें।
2.
इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, उल्वाचारू पेस्ट और हल्दी पाउडर डालें।
3.
इसे मीडियम आंच पर 8 से 10 मिनट पकाएं, बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
4.
इसके साथ प्रेशर कुकर में डालें और और 20 से 25 मिनट या फिर 4 से 5 ​सीटी आने तक पकाएं। जब तक मटन मुलायम न हो जाए।

बेस बनाने के लिए:

1.
एक दूसरे पैन में तेल गर्म करें, इसमें दालचीनी, हरी इलाइची और लौंग डालकर चटकने दें।
2.
इसमें हरी मिर्च मिलाएं, इसके बाद प्याज और कढ़ीपत्ते डालें।
3.
इसे 5 से 6 मिनट भूनें और नमक डालें।
4.
धीमी आंच पर 6 से 8 मिनट पकाएं, प्याज नरम होने तक।
5.
अब इस बेस में पका हुआ मटन डालें और अच्छे से मिलाएं।
6.
इसमें गरम मसाला छिड़के और 7 से 8 मिनट पकाएं ताकि सारे फलेवरर्स मटन में आ जाएं।
7.
हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
8.
चावल या उल्वाचारू के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप भी मटन खाने के शौकीन है या फिर मटन से बनी कुछ बेहतरीन रेसिपीज़ ट्राई करना चाहते हैं तो इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language