मटन शामी कबाब रेसिपी (Mutton shami kebab Recipe)

जानिए कैसे बनाएं मटन शामी कबाब
Advertisement

मटन शामी कबाब रेसिपी : शामी कबाब है लो​कप्रिय हैदराबादी स्नैक है। यह आसानी से बनने वाली रेसिपी है जिसे मटन से तैयार किया जाता है। घर पर होने वाली पार्टियों के लिए यह बहुत बढ़िया स्नैक है, मटन शामी कबाब को एक बेहतरीन स्टार्टर है जिसे आप अपनी पसंद के अकम्पनिमेन्ट के साथ खा सकते हैं।

मटन शामी कबाब रेसिपी : इस लाजवाब स्टार्टर को बनाने में आपको 50 मिनट का समय लगेगा, इसे बनाने के लिए मटन, चना दाल, दालचीनी स्टिक, लौंग, तेजपत्ता और कालीमिर्च की जरूरत होती है।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

मटन शामी कबाब की सामग्री

  • 500 ग्राम मटन कीमा
  • 1/2 कप चना दाल
  • 2 टेबल स्पून घी
  • 1 दालचीनी स्टिक
  • 1 जावित्री
  • 3 लौंग
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 हरी इलाइची
  • 7 कालीमिर्च
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 कप पानी
  • 1 प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 लेमन

मटन शामी कबाब बनाने की वि​धि

1.
एक बाउल में 1/2 कप चना दाल को 30 मिनट के लिए भिगो दें।
2.
प्रेशर कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें दालचीनी स्टिक, जावित्री, लौंग, तेजपत्ता, हरी इलाइची, कालीमिर्च और बड़ी इलाइची डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं।
3.
जब ये चटकने लगे तो इसमे मटन कीमा डालें।
4.
अब इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
5.
इसे अच्छे से मिलाएं और एक मिनट के लिए पकाएं।
6.
इसमें ​भिगी हुई चने की दाल डालें और इसे अच्छे से मिलाते हुए 1 कप पानी डालें।
7.
मटन को प्रेशर कुकर में पकाएं जब तक वो मुलायम न हो जाए।
8.
1-2 सीटी के बाद इसे खोलें और अच्छे से मिलाएं।
9.
अगर इसमें पानी रह गया हो, तो मटन को पूरा पानी सूखने तक पकाएं।
10.
इसे पीस लें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखे ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बनकर तैयार हो जाए।
11.
इसमें प्याज़, हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाएं।
12.
तैयार किए गए मसाले से टिक्की बना लें और 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
13.
एक दूसरे पैन में घी गर्म करें और कबाब को पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
14.
अब इन्हें पेपर पर निकालें ताकि एक्ट्रा तेल निकल जाए और सर्व करें।
मटन शामी कबाब बनाने के लिए वीडियो देखें:
Similar Recipes
Language