Advertisement

नारियल तिल लड्डू रेसिपी (Nariyal til ladoo Recipe)

जानिए कैसे बनाएं नारियल तिल लड्डू
Advertisement

नारियल तिल लड्डू रेसिपी: क्या आपका मन कुछ मीठा खाने का कर रहा है। ऐसे में आप केवल तीन सामग्री से बनने वाली इस मिठाई को बनाना ट्राई कर सकते हैं, जो कि हैं नारियल, तिल और खजूर। इस रेसिपी में चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो जिन लोगों को शुगर है, वे बेझिझक इस डिश को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। इन लड्डूओं को आप सिर्फ 25 मिनट में बना सकते हैं। इसे आप डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

नारियल तिल लड्डू की सामग्री

  • 2 कप सफेद तिल
  • 1-1/2 कप खजूर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कप नारियल, कद्दूकस

नारियल तिल लड्डू बनाने की वि​धि

1.
खजूर को बारीक करके काट लें। एक कढ़ाही में तिल को एक से दो मिनट के लिए भून लें, वह भी मीडियम आंच पर। जब ये गोल्डन कलर के हो जाएं, तो इन्हें निकालकर साइड रख दें।
2.
एक कढ़ाही में नारियल डालें। अच्छी तरह चलाएं। साथ ही मिक्सी में तिल को कुछ सेकेंड के लिए हल्का पीस लें।
3.
ध्यान रहे, आपको तिल पूरी तरह पाउडर के रूप में नहीं पीसने हैं।
4.
एक कोटरी में तिल निकालें। उसमें बारीक कटे खजूर मिक्स करें। साथ ही नारियल पाउडर मिलाएं।
5.
गोल लड्डू तैयार कर लें। ऊपर से आप लड्डू पर नारियल पाउडर भी डाल सकते हैं।
Similar Recipes
Language