Advertisement
Story ProgressBack to home

ओट्स खीर रेसिपी (Oats kheer Recipe)

ओट्स खीर
जानिए कैसे बनाएं ओट्स खीर

ओट्स खीर रेसिपी: ब्रेकफास्ट में तो आपने ओट्स कई बार खाया होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ओट्स से स्वादिष्ट खीर भी बना सकते है। इस खीर को बनाना काफी आसान है। यह खाने में जितनी स्वाद लगती है उतनी पौष्टिक भी है। यह खीर झटपट तैयार की जा सकती है।

ओट्स खीर बनाने के लिए सामग्री: इसे बनाने के लिए ओट्स, दूध, ड्राई फ्रूट्स और चीनी की जरूर होती है। ओट्स खीर को 20 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता है। खाने के बाद आप इसे डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

ओट्स खीर की सामग्री

  • 1 कप ओट्स
  • 1/2 लीटर दूध
  • (वैकल्पिक) चीनी
  • 4-5 खजूर
  • 6-7 बादाम
  • 2 इलाइची
  • 1 बनाना
  • 6-7 किशमिश

ओट्स खीर बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओट्स को 4 से 5 मिनट के लिए रोस्ट करें।
2.
एक पैन में दूध, चीनी, इलाइची, खजूर, बादाम और किशमिश डालें। इसे 5 मिनट के लिए उबालें।
3.
इसमें ओट्स डालें और इसे तब तक उबालें जब तक की यह गाढ़ा न हो जाए।
4.
एक बार खीर जब पक जाए तो इसमें ड्राई डालें और इसे गर्म या ठंडा सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com