ऑरेंज पुडिंग रेसिपी (Orange pudding Recipe)

जानिए कैसे बनाएं आॅरेंज पुडिंग
Advertisement

ऑरेंज पुडिंग रेसिपी: संतरा विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और सर्दी के मौसम में संतरे सभी बहुत चाव से खाते हैं। कई लोग इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं तो किसी को इसका जूस पसंद होता है। लेकिन आज हम संतरे ही बनने वाले डिजर्ट आॅरेंज पुडिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। यह एक लाजवाब डिजर्ट है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।

ऑरेंज पुडिंग बनाने के लिए सामग्री: संतरे के खट्टे स्वाद से पुडिंग तैयार करके ऊपर से शहद-संतरे की सॉस को काफ़िर नींबू के साथ गार्निश कर सर्व किया जाता है। आप चाहे तो इसे घर पर होने वाली डिनर पार्टी में भी मेहमानों को डिजर्ट के रूप में खिला सकते हैं।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

ऑरेंज पुडिंग की सामग्री

  • संतरे की पुडिंग बनाने के लिएः
  • 30 ग्राम (मुलायम हुआ) मक्खन
  • 60 ग्राम चीनी पाउडर
  • 1 टी स्पून संतरे का छिलका
  • 30 ग्राम आटा
  • 3 टेबल स्पून संतरे का रस
  • एक (पीला भाग अलग निकला हुआ, ध्यान रहे आपको दोनों को अलग-अलग फेंटना है) अंडा
  • 140 ml (मिली.) दूध
  • सॉस बनाने के लिएः
  • 50 ग्राम मक्खन
  • 50 ग्राम चीनी
  • 1 संतरे का रस
  • 2 टेबल स्पून शहद
  • ¼ टी स्पून काफ़िर लाइम, कद्दूकस

ऑरेंज पुडिंग बनाने की वि​धि

पुडिंग बनाने के लिएः

1.
ओवन को 250 डिग्री सैल्सियस पर प्रिहीट कर लें।
2.
एक कटोरी में मक्खन और चीनी डालें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं।
3.
इसके बाद इसमें संतरे का छिलका और आटा मिलाएं।
4.
अच्छी तरह मिलाकर इसमें संतरे का रस मिक्स करें। फिर इसमें अंडे की पीली जर्दी मिलाकर धीरे-धीरे दूध डालें। मिक्स करते रहे।
5.
इसके बाद इसमें अंडे का सफेद भाग मिलाएं। एक कटोरी में बैटर को डालें।
6.
अब ओवन ट्रे में ओवन प्रूफ डिश के साथ पानी डालें। अब इसमें बीच में बैटर डली कटोरी को रखें।
7.
200 डिग्री सैल्सियस पर 10 मिनट के लिए बेक कर लें।

सॉस बनाने के लिएः

1.
एक पैन में मक्खन और चीनी को एक साथ मिला लें। इसे तब तक पकाएं, जब तक मक्खन पूरी तरह पिघल न जाए और चीनी और मक्खन अच्छी तरह मिक्स न हो जाए।
2.
फिर इसमें संतरे का रस और शहद डालें। इसके गाढ़ा होने तक पकाएं।
3.
इसमें काफ़िर लाइम डालें। आपकी सॉस तैयार है। इसे पुडिंग के सर्व करने से पहले उसके ऊपर डालें। परोसें।
Similar Recipes
Language