Story ProgressBack to home

ऑरेंज किनोआ सेवई रेसिपी (Orange quinoa sevaiyan Recipe)

ऑरेंज किनोआ सेवई
जानिए कैसे बनाएं आॅरेंज किनोआ सेवई

ऑरेंज किनोआ सेवई रेसिपी: सेवई एक लोकप्रिय इंडियन डिज़र्ट है जिसे ऑरेंज और किनोआ का ट्विस्ट देकर तैयार किया गया है। गुड़ और नट्स इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और इस बार ईद के मौके पर आप इसे ट्राई कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय1 घंटा 05 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

ऑरेंज किनोआ सेवई की सामग्री

  • 100 ग्राम सेवई
  • 50 ग्राम किनोआ
  • 30 ml (मिली.) आॅरेंज जूस
  • 30 ग्राम सूखे अंजीर
  • 20 ग्राम चीनी
  • 250 ml (मिली.) बादाम मिल्क
  • 1 टेबल स्पून देसी घी
  • 100 ग्राम गुड़
  • 20 ग्राम अखरोट
  • 30 ग्राम खरबूजे के बीज
  • 10 ग्राम मूंगफली

ऑरेंज किनोआ सेवई बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में देसी घी गर्म करें, इसमें सेवई और किनोआ को रोस्ट करें।
2.
आॅरेंज जूस को पकाएं और उसे थोड़ा गाढ़ा होने दें।
3.
सेवई और किनोआ को को बादाम के दूध में पकाएं।
4.
इसमें चीनी और कटे हुए अंजीर डालें।
5.
इसे 15 से 20 मिनट पकाएं और इसे कुछ देर ठंडा होने दें।
6.
ओवन में अखरोट, मूंगफली और खरबूजे के बीज को रोस्ट कर लें।
7.
एक पैन में गुड़ को पिघाल ले और इसमें रोस्टड नट्स डाल दें। इन्हें पूरी तरह गुड़ में कवर होने दें।
8.
ठंडी सेवईयां को गुड़ और नट्स के तैयार मिश्रण के साथ सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode