Advertisement
Story ProgressBack to home

ओरियो कुकी चीज़केक रेसिपी (Oreo cookie cheesecake Recipe)

ओरियो कुकी चीज़केक
जानिए कैसे बनाएं ओरियो कुकी चीज़केक

ओरियो कुकी चीज़केक : कुरकुरी ओरियो बिस्कुट, क्रीम चीज़ और पिघली चॉकलेट से तैयार किया गया यह केक आपको खूब पसंद आएगा।

  • कुल समय3 घंटे 10 मिनट 03 seconds
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय3 घंटे 03 seconds
  • कितने लोगों के लिए5
  • मीडियम

ओरियो कुकी चीज़केक की सामग्री

  • 25 ओरियो कुकीज़
  • 4 टेबल स्पून मक्खन, पिघला हुआ
  • 4 पैकेट क्रीम चीज़
  • 4 टेबल स्पून अरारोट
  • 1 कप चीनी
  • 4 अंडे
  • 2 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 240 ग्राम चॉकलेट, पिघला हुआ
  • 1/2 कप क्रीम
  • 1/3 (वैकल्पिक, आपकी पसंद की) कप लिकर

ओरियो कुकी चीज़केक बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
करीब 20 ओरियो बिस्कुट को तोड़ लें। इन्हें पिघले हुए मक्खन में मिक्स करें।
2.
अब बेकिंग ट्रे पर इस मिक्सचर को एक बराबर फैलाएं। एक कटोरे में क्रीम चीज़, चीनी और अरारोट डालकर मिक्स करें। फिर इसमें अंडे डालें। एक बार में एक ही अंडा डालकर फेंटें।
3.
इसके बाद इसमें अपनी पसंदीदा लिकर और वनीला एसेंस डालें। फिर क्रीम और पिघली हुई चॉकलेट मिलाएं।
4.
बाकी बची कुकीज़ को तोड़ें और इस मिक्सचर में मिक्स करें। इस बैटर को टिन में फैलाए गए बेस पर डालें।
5.
ओवन में 180 डिगरी सैल्सियस पर 10 मिनट के लिए इसे बेक करें। फिर ओवन को 100 डिगरी सैल्सियस पर सेट करके दो घंटे के लिए बेक करें।
6.
जब यह पूरी तरह बेक हो जाए, तो इसे निकालकर दो घंटे के लिए ठंडा करें और फ्रिज में पूरी रात के लिए रखें। ऊपर से पुदीना पत्ती से गार्निश कर काटें और सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com