Advertisement

पनीर मखनी रेसिपी (Paneer makhani Recipe)

जानिए कैसें बनाएं पनीर मखनीNDTV Food
Advertisement

पनीर मखनी रेसिपी पनीर मखनी एक लाजवाब पंजाबी रेसिपी है। पनीर मखनी खाने में जितना स्वाद होता है उतना ही बनाने में भी आसान है। इस पंजाबी रेसिपी को आप अपने वीकेंड मेन्यू में शामिल कर सकते हैं वहीं आप घर पर होने वाली पार्टी और डिनर में पनीर मखनी बनाकर रोटी, नान, बटर नान या फिर प्लेन परांठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

पनीर मखनी बनाने के लिए सामग्री: पनीर मखनी जिसमें टमाटर से ग्रेवी बनाई जाती है, इसी के साथ इसमें ​क्रीम और ढेर सारा मक्खन डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है। इसे बनाने में आपको सिर्फ 50 मिनट का समय ही लगेगा।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 35 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

पनीर मखनी की सामग्री

  • 6 टुकड़े मक्खन
  • 2 दालचीनी
  • 1 बड़ी इलाइची
  • 3 हरी इलाइची
  • 1 कप टमाटर , प्यूरी
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून टोमैटो कैचअप
  • 1/2 टी स्पून चीनी
  • 15-16 टुकड़े पनीर
  • 1/2 कप पानी
  • 2 टी स्पून कसूरी मेथी
  • 1/2 कप क्रीम
  • 1 1/2 टी स्पून पनीर, कद्दूकस

पनीर मखनी बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में मक्खन डालकर गर्म करें।
2.
इसमें दालचीनी, बड़ी इलाइची और हरी इलाइची डालें।
3.
इनको थोड़ा भूनें और फिर इसमें टोमैटो प्यूरी डालें।
4.
टोमैटो प्यूरी को अच्छे से मिलाकर पकाएं।
5.
धीमी आंच पर करके इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, टोमैटो कैचअप, चीनी और पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं।
6.
अब इसमें थोड़ा पानी डालें
7.
ढक्कन लगाकर पकाएं।
8.
थोड़ी देर बाद ढक्कन हटाकर इसमें कसूरी मेथी डालकर मिलाएं
9.
इसमें अब क्रीम डालकर अच्छे से मिलाएं।
10.
एक उबाल आने दें और इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर गार्निश करें
11.
गर्म-गर्म सर्व करें।

पनीर मखनी बनाने के लिए वीडियो देखें:

रेसिपी नोट

पनीर मखनी को आप तंदूरी रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

Similar Recipes
Language