Story ProgressBack to home
परदा पनीर रेसिपी (Parda paneer Recipe)
- Ved Prakash
- Daniell's Tavern - The Imperial
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं परदा पनीर
परदा पनीर रेसिपी: वेजिटेरियन स्नैक में पनीर से बने स्नैक पार्टियों और रेस्टोरेंट में काफी लोकप्रिय होते हैं। पनीर में मसाले डालकर आप इसे ग्रिल या बेक करके कई तरह के स्नैक बना सकते हैं। यहां पर भी हम आपको पनीर बढ़िया रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमें पनीर के अंदर अदरक, धनिया, हरी मिर्च के साथ खोए को स्टफड किया गया है। इसके साथ पालक, काजू और मसालों की बनी सॉस के साथ सर्व किया जाता है। यह एपेटाइज़र हर किसी कोई बड़े ही चाव से खाएगा।
- कुल समय 45 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 35 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम

परदा पनीर की सामग्री
- 1000 ग्राम पनीर
- 50 ग्राम हरी मिर्च
- 50 ग्राम अदरक
- 50 ग्राम लहसुन
- 30 ग्राम धनिया
- 30 गरम मसाला
- 60 ग्राम देसी घी
- 50 ग्राम खोया पिंडी
- 20 काजू
- 20 किशमिश
- 5 ग्राम इलाइची पाउडर
- 5 ग्राम जावित्री पाउडर
- 300 ग्राम पालक
- 20 जीरा
- 20 शाही जीरा
- स्वादानुसार नमक
परदा पनीर बनाने की विधि
HideShow Media1.
पनीर को छोटे टुकड़ों में काटकर एक तरफ रख दें जब तक उसका पानी न निकल जाएं।
2.
धनिया, खोया, हरी मिर्च और अदरक डालकर स्टफिंग तैयार करें।
3.
पनीर में स्टफिंग समान रूप से भरकर गर्म प्लेट पर रखें।
4.
एक पैन लें, इसमें देयी घी डालें, शाही जीरे के साथ तड़का तैयार करें। इसमें प्याज, काज और पालक डालें।
5.
इसे पीसकर एक पेस्ट बना लें।
6.
एक पैन लें, इस मिश्रण को पैन में डालें और गरम मसाला, जावित्री पाउडर और नमक डालें। इसे अच्छी तरह पकाएं।
7.
पनीर के टुकड़ों को प्लेट में लगाएं
8.
सॉस को इस पर डालें और सर्व करें।