Advertisement
Story ProgressBack to home

पेड़ा रेसिपी (Peda Recipe)

पेड़ा
जानिए कैसे बनाएं पेड़ा

पेड़ा रेसिपी: खाना खाने के बाद मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता। तो चलिए घर पर ही बनाते हैं उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले पेड़े। इसे बनाना आसान है। वैसे तो मथुरा के पेड़े बहुत मशहूर हैं लेकिन आप चाहे तो किसी त्योहार या खास मौकों पर इन्हें घर पर भी बना सकते हैं।

पेड़े बनाने के लिए सामग्री: पेड़े बनाने के लिए खोया और चीनी आवश्यक सामग्री है। इसके अलावा इलाइची पाउडर डालकर इसे खुशबूदार बनाया जाता है। खोए से बने पेड़े बहुत ही नरम और स्वादिष्ट होते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए5
  • मीडियम

पेड़ा की सामग्री

  • 1/2 kg खोया
  • 60 ग्राम घी
  • (पाउडर )1/2 kg चीनी
  • स्वादानुसार इलायची पाउडर

पेड़ा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
अगर आप घर पर ही खोया बनाना चाहते हैं, तो दूध को उबालते हुए लगातार चलाते रहे, जब तक यह गाड़ा न हो जाए।
2.
एक पैन में घी और खोया को एक साथ डालकर भूनें, जब तक मिक्सचर हल्के भूरे रंग का न हो जाए।
3.
इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
4.
जब मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं।
5.
अच्छी तरह मिला लेने के बाद इसे अपनी पसंद का आकार देकर परोसें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode