Advertisement

पेरी पेरी चिकन सैटे रेसिपी (Peri peri chicken satay Recipe)

जानिए कैसे बनाएं ​पेरी पेरी चिकन सैटे
Advertisement

पेरी पेरी चिन सैटे रेसिपी: यह एक माउथ वॉटरिंग चिकन स्टार्टर है। चिकन सैटे रेसिपी को पेरी पेरी सॉस के साथ ट्विस्ट दिया जाता है। इस ऐपटाइज़र को आप डिनर पार्टी या फिर दोस्तों के होने वाली गेम नाइट के दौरान बना सकते हैं। चिकन खाने वाले सभी लोगों को इसका स्वाद बहुत ही पसंद आएगा।

  • कुल समय2 घंटे 40 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय2 घंटे 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

पेरी पेरी चिकन सैटे की सामग्री

  • 200 ग्राम बोनलेस चिकन थाइ
  • स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च
  • 100 ग्राम दही
  • 5 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 25 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 5 ग्राम हरा धनिया
  • तलने के लिए तेल
  • 50 ग्राम पेरी पेरी सॉस
  • 100 ग्राम आलू फ्राईज़

पेरी पेरी चिकन सैटे बनाने की वि​धि

1.
सीख को इस्तेमाल करने से पहले 60 मिनट के पानी में भिगो दें। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल न करके पैन में ग्रिल भी कर सकते हैं।
2.
चिकन थाइ को दही, लाल मिर्च, अदरक लहसुन के पेस्ट, पेरी पेरी सॉस नमक और काली मिर्च डालकर गर्म करें।
3.
इसे जिप लॉक बैग में या फिर कंटेनर में बंद करे फ्रिज में 2 घंटे के लिए या फिर पूरी रात के लिए रखें।
4.
इसे जिप लॉक बैग में या फिर कंटेनर में बंद करे फ्रिज में 2 घंटे के लिए या फिर पूरी रात के लिए रखें।
5.
जब यह पूरी तरह तैयार हो जाएं तो इसका एक्ट्रा मैरीनेट हटाकर ग्रिल करें।
6.
ग्रिलर को प्रीहिट करें।
7.
चिकन को मीडिसम आंच पर रखें और ब्रुश की मदद चिकन पर हल्का सा तेल लगाएं। इसे 10 से 15 के लिए ग्रिल करें,दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकाएं। इस पर नजर बनाएं रखे अगर यह जल्दी ब्राउन होता है तो आंच को बंद कर दें। ,
8.
अगर आपके पास छोटा ग्रिलर है तो आप इसे एक साथ ग्रिल कर सकते हैं।
9.
एक छोटे सॉस पैन में बचे हुए मैरीनेशन और चिकन को डालकर 7 मिनट के लिए पकाएं।
10.
चिकन के साथ सर्व करने के लिए आलू के फ्राइज़ तैयार करें, फ्राइज़ को प्लेट में लगाकर इस पर चिकन रखकर सर्व करें।
Similar Recipes
Language