Story ProgressBack to home
पॉकेट साइज चीज ऑमलेट रेसिपी (Pocket size cheese omlette Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review
जानिए कैसे बनाए पॉकेट साइज चीज ऑमलेटNDTV Food
पॉकेट साइज चीज ऑमलेटरेसिपी:अपने दिन की शुरूआत पालक और चीज के साथ मिलाए गए मसालों के साथ तैयार किए गए इस पॉकेट साइज चीज ऑमलेट से करें। सनडे के दिन के लिए यह एक पर्फेक्ट नाश्ता हो सकता है। जल्दी और आसानी से बनने वाली यह रेसिपी सबको पंसद आएगी।
- कुल समय 20 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

पॉकेट साइज चीज ऑमलेट की सामग्री
- 2 अंडे
- 5 पालक के पत्ते
- 2 मीडियम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 5-6 टुकड़े मोजरेला चीज़
- 2 कप हरा धनिया
- 1 टेबल स्पून नमक
- 1 टी स्पून काली मिर्च
पॉकेट साइज चीज ऑमलेट बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक बाउल लें और उसमें अंडे तोड़कर डालें।

2.
एक चुटकी नमक, काली मिर्च और कटा हुआ प्याज अंड़े में डालें।

3.
इसे तब तक मिलाएं जब तक की सारी सामग्री अच्छे से न मिल जाए।

4.
एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल डालें।

5.
तेल गर्म होने के बाद इसमें पालक डालें।

6.
थोड़ा सा नमक डालकर पालक को एक मिनट के लिए पकाए और इसें साइड रख दें।

7.
एक पैन में तेल लें, जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अंडे का मिश्रण डालें।

8.
इसे ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।

9.
इसके बीच में मोजरेला चीज डालें और फिर ढक दें।

10.
आखिर में इसमें पालक डालें और अंडे को पकाएं।

11.
अंडे के टुकड़े करके सर्व करें।

पॉकेट साइज चीज ऑमलेट के लिए वीडियो देखें:
रेसिपी नोट
आप चाहे तो इस पालक और प्याज के साथ अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं।