Advertisement

पुदीने की चटनी रेसिपी (Pudine ki chutney Recipe)

जानिए कैसे बनाएं पुदीने की चटनी
Advertisement

पुदीने की चटनी रेसिपी: पुदीने की चटनी एक लोकप्रिय चटनी हैं। स्टाटर्स और स्नैक के साथ सबसे ज्यादा इसी चटनी को परोसा जाता है। खाने के साथ अगर चटनी मिल जाए तो उसका स्वाद और दोगुना हो जाता है। पुदीने की चटनी उत्तर भारत में खूब चाव से खाई जाती है। दाल चावल, पुलाव या खिचड़ी के साथ चटनी मिल जाती है तो खाने का जायका बढ़ जाता है। 20 मिनट में आप पुदीने की चटनी को बना सकते हैं।

पुदीने की चटनी की बनाने के लिए सामग्री: यह चटनी आप पुदीने, जीरा, प्याज़ और दही को मिलाकर फटाफट तैयार की जाती है। अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो आप अपने हिसाब से चटनी में हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • आसान

पुदीने की चटनी की सामग्री

  • (मुलायम डंडियों के साथ) 100 ग्राम पुदीना
  • 1 कप प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून जीरा, रोस्टेड
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 टेबल स्पून हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 टी स्पून चीनी
  • 1/4 कप दही , फेंटा हुआ

पुदीने की चटनी बनाने की वि​धि

1.
पुदीने की डंडियों को पुदीने के साथ काट लें।
2.
दही के अलावा सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पीस लें।
3.
पेस्ट के रूप में तैयार कर लें। फिर इसमें दही मिलाएं। सर्व करें।

रेसिपी नोट

गर्मिर्यो आप चाहे तो पुदीने का रायता भी बना सकते हैं जोकि की पेट की लिए काफी अच्छा होता है।

Similar Recipes
Language