Story ProgressBack to home

पम्प्किन एंड एप्पल हलवा रेसिपी (Pumpkin and apple halwa Recipe)

  • पम्प्किन एंड एप्पल हलवा
  • पम्प्किन एंड एप्पल हलवा
जानिए कैसे बनाएं पम्प्किन एंड एप्पल हलवा

पम्प्किन एंड एप्पल हलवा रेसिपी/ हलवा रेसिपी : हलवा एक ऐसी डिश है जिसके बिना भारत में हर त्योहार अधूरा है। पूरे भारत में पूजा आदि के अवसर हलवा प्रसाद के रूप में बनाया जाता है। तो वहीं आज हम भी हलवे ही एक नई रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं। यह स्वादिष्ट हलवा सीताफल, सेब और ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर बनाया जाता है। इस स्वादिष्ट हलवे को आप डिनर पार्टी में आए मेहमानों को डिजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस हलवे को नवरात्रि के व्रत के दौरान भी बना सकते हैं।

पम्प्किन एंड एप्पल हलवा बनाने के लिए सामग्री : सीताफल और सेब के कॉम्बिनेशन से बना ये हलवा काफी नूट्रिशस है। सीताफल को मैश करके सेब के साथ तब तक भूना जाता है जब तक वह गाढ़ा और चिकना नहीं हो जाता। इसके बाद इसमें नारियल और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं। नवरात्रि के लिए बहुत ही बढ़िया डिजर्ट है।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

पम्प्किन एंड एप्पल हलवा की सामग्री

  • 1 किलो (छिलकर, कटा हुआ) सीताफल
  • 1 किलो (छिलकर, कटे हुए) सेब
  • दालचीनी स्टिक
  • 2 टी स्पून मक्खन/तेल/ घी
  • 150 ml (मिली.) पानी
  • 150 ग्राम ग्रेन शुगर
  • 4 टेबल स्पून मक्खन/तेल/ घी
  • 50 ग्राम किशमिश
  • 2 बड़े चम्मच (रोस्टड) नारियल , कद्दूकस
  • 2 टेबल स्पून बादाम

पम्प्किन एंड एप्पल हलवा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन में सीताफल, पानी और दालचीनी को डालकर रखें।
2.
इसे ढक दें और नरम होने तक पकने दें।
3.
इसका पानी निकाल लें और सीताफल को मैश करें।
4.
एक दूसरे पैन में 2 छोटे चम्मच मक्खन डालें।
5.
सेब डालें।
6.
ढक दें और धीमी आंच पर नरम होने तक पकाएं।
7.
सेब को मैश करें और इन्हें सीताफल के साथ मिलाएं।
8.
एक बड़े पैन में चार बड़े चम्मच तेल गर्म करें।
9.
इसमें सीताफल और सेब का मिश्रण डालें और लगातार चलाएं।
10.
इस मिश्रण को गाढ़ा होने दें, 10 मिनट पकाने के बाद इसमें चीनी डालें।
11.
हलवे को तब तक पकाएं जब तक यह तेल न छोड़ने लगें।
12.
ड्राई फ्रूट्स और नारियल से गार्निश करके सर्व करें।

रेसिपी नोट

कुछ ऐसी और स्वादिष्ट हलवे के रेसिपीज़ जानने के लिए इस पर क्लिक करें।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode