पूरन पोली रेसिपी (Puran poli Recipe)

जानिए कैसे बनाएं पूरन पोली
Advertisement

पूरन पोली रेसिपी : यह एक बेहद ही लो​कप्रिय महाराष्ट्रीयन डिश है। गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान पूरन पोली खासतौर पर बनाई जाती है। इसके अलावा इसे दिवाली पर भी बनाया जाता है। पूरन पोली मुख्य रूप से एक रोटी है जिसमें दाल और चीनी के मिश्रण तैयार करके भरा जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

पूरन पोली बनाने के लिए सामग्री: वैसे तो पूरन पोली कई तरह से बनाई जाती है लेकिन चने की दाल से बनी पूरन पोली ज्यादा लो​कप्रिय है। इसे बनाने के लिए चने की दाल के अलावा चीनी, गुड़, इलाइची पाउडर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इन सब सामग्रियों को मिलाकर फीलिंग तैयार करने के बाद मैदे की रोटी बनाकर उसमें इसे फीलिंग को भरा जाता है।

पूरन पोली को कैसे सर्व करें: गर्मागर्म पूरन पोली पर देसी घी डालकर सर्व करें।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 30 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

पूरन पोली की सामग्री

  • मिश्रण बनाने के लिए:
  • 1 कप धुली हुई चना दाल
  • 3 कप पानी
  • 1 कप चीनी
  • 1 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • जायफल , कद्दूकस
  • डो बनाने के लिए:
  • 2 कप मैदा
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून घी
  • 1 पानी

पूरन पोली बनाने की वि​धि

दाल का मिश्रण बनाने के लिए:

1.
चने की दाल को धोकर प्रेशर कुकर में डालें, इसमें पानी डालकर इसे 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं।
2.
दाल का पानी निकाल लें और इसे दरदरा मैश कर लें। दाल को प्रेशर कुकर में पलट लें और इसमें चीनी डाले। इसे अच्छे अच्छे से मिक्स करते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
3.
इलाइची पाउडर और कददूकस किया हुआ जायफल डालकर मिलाएं।
4.
इसे धीमी आंच पर पकाते हुए लगातार चलाते रहें जब तक यह पूरी तरह सूख न जाए।
5.
इस मिश्रण को ठंडा होने दें।

आटा तैयार करें।

1.
एक बाउल में मैदा लें।
2.
इसमें नमक और घी डालकर मिक्स करें।
3.
जरूरत ​के मुताबिक पानी मिलाकर आटा गूंथ लें।
4.
अब बाउल को प्लास्टिक ​शीट से कवर कर दें या फिर गीले कपड़े से इसे ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

पूरन पोली बनाएं।

1.
इसमें से लोई लेकर उसे रोटी के आकार में बेल लें।
2.
थोड़ा सूखा मैदा छिड़कर इसे गोलाकर में बेल लें।
3.
पूरन में तैयार की गई फीलिंग के भरकर दोबारा गोलाकर में बेल लें।
4.
तवा गर्म करें और पूरन पोली को उस पर डालकर दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें
5.
पूरन पोली खाने के लिए तैयार है। इस पर और घी डालकर इसे सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो पूरन पोली बनाने के लिए चने की दाल की जगह अरहर की दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पूरन पोली बनाने के लिए वीडियो देखें।
Similar Recipes
Language