रागी रोटी रेसिपी (Ragi roti Recipe)

जानिए कैसे बनाएं रागी रोटी
Advertisement

रागी रोटी रेसिपी: अब तक आपने सिर्फ गेंहू या फिर बाजरे के आटे की रोटी ही खाई होगी। मगर आज हम आपके लिए रोटी का एक और हेल्दी वर्जन लेकर आए हैं जिससे स्वाद के साथ-साथ सेहत में भी फायदा मिलता है। रागी रोटी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। यह रोटी स्वादिष्ट होने के साथ बहुत ही हेल्दी भी है।

रागी रोटी बनाने के लिए सामग्री: इसे बनाने के रागी के आटे में गाजर, प्याज और थोड़े हल्के मसाले डाले जाते हैं। इसके बाद इसकी स्वादिष्ट रोटी बनाई जाती है।

रागी रोटी को कैसे सर्व करें: रागी की रोटी बहुत ही नरम होती है, बेहतर होगा कि आप इसे गर्मागर्म सर्व करें क्योंकि यह गर्म-गर्म खाने में बहुत ही स्वाद लगती है। आप इसे चटनी, दही और अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

रागी रोटी की सामग्री

  • 3 कप रागी आटा
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 गाजर, कद्दूकस
  • 10 कढ़ीपत्ता, बारीक कटा हुआ
  • एक बंच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून तिल
  • 1 कप पानी
  • 1/2 टी स्पून नमक

रागी रोटी बनाने की वि​धि

1.
पानी के अलावा सारी सामग्री को मिला लें।
2.
पानी छिड़के और आटे को मिलाएं।
3.
पानी मिलाकर आटा गूंथे ताकि उसी लोई बन सकें।
4.
ध्यान रहे इसे आम रोटी के आटे की तरह नहीं होना चाहिए। (बॉल्स बनाने के लिए हम एक हाथ का इस्तेमाल कर सकते हैं।)
5.
एक चकोर आकार को सूती कपड़ा लें। आप चाहे तो इसकी नया धुला हुआ रूमाल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
6.
कपड़े को भिगोने के लिए एक बाउल में पानी लें, इसके बाद कपड़े को भिगोकर निचोड़ ले और इसे फ्लैट प्लेटफॉर्म पर फैला लें।
7.
इसके बाद रागी के आटे की लोई इसके बीच में रखें, अब हथेली से दबा-दबाकर गोलाकार में रोटी बनाएं।
8.
आप चाहे तो हाथों में पानी लगा सकते हैं अगर आपको हाथ चिपचिपे लगे तो, इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे करें।
9.
जब आपको लगे की रोटी की मोटाई आपके हिसाब से हो गई है तो आप इसे थपथपना बंद कर दें।
10.
पैन या तवे को गैस पर रखें।
11.
एक बार तवा जब गर्म हो जाए तो आंच को मीडियम कर दें।
12.
अब सूती कपड़े को किनारों से पकड़कर उठाएं।
13.
कपड़े को धीरे से हटा लें, ताकि रोटी आसानी से तवे पर चली जाए।
14.
आंच को बढ़ा दें।
15.
क्कन हटा दें और रोटी को दूसरी तरफ से भी रोटी को सेंके।
16.
1 से 2 मिनट के लिए पकने दें।
17.
आपको रोटी का रंग बदला हआ नजर आने लगे तो समझिए आपकी रोटी तैयार है।
18.
रोटी को आंच से उतार लें और सर्व करें।
19.
सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो रागी के आटे से रागी डोसा भी बना सकते हैं।

Similar Recipes
Language