Advertisement
Story ProgressBack to home

राजस्थानी लाल मांस रेसिपी (Rajasthani Laal Maas Recipe)

राजस्थानी लाल मांस
जानिए कैसे बनाएं राजस्थानी लाल मांस

राजस्थानी लाल मांस रेसिपी: हर राज्य की अपनी कोई न कोई लोकप्रिय डिश जरूर होती है। ऐसे ही हम आज आपको राजस्थान की लोकप्रिय डिश के बारे में बताने जा रहे है। लाल मांस राजस्थान का लोक​​प्रिय व्यंजन है जिसे नॉनवेज खाने वाले बड़े चाव से खाते हैं। यह एक मटन करी है, इसे बनाने में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है लेकिन एक बार इसे खाने के बाद आप इसका स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे।

राजस्थानी लाल मांस बनाने के लिए सामग्री: जिन लोगों को तीखा खाना पसंद है ये डिश उनके लिए स्पेशल है। राजस्थानी मटन को आप हरी और लाल मिर्च का तड़का देकर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। इस करी का सारा स्वाद ही इसमें पड़ने वाले तीखे मसालों से ही आता है। नॉनवेज खाने वालों को डिश काफी पसंद आएगी।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

राजस्थानी लाल मांस की सामग्री

  • 2 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
  • 18-20 लाल मिर्च
  • 2 टी स्पून धनिया के बीज
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 कप सरसों का तेल
  • दस फली (बारीक कटी हुई) लहसुन
  • 1 टुकड़े अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 (पीस में कटा हुआ) kg लैम
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1 कप कचरी पाउडर
  • 3-4 इलायची
  • 1/2 टी स्पून काली मिर्च
  • 1 दालचीनी
  • एक चुटकी जावित्री
  • 1 काली इलायची
  • पानी
  • धनिया पत्ती , टुकड़ों में कटा हुआ

राजस्थानी लाल मांस बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सबसे पहले लाल मिर्च को भून लें।
2.
इसके बाद इसमें धनिया और जीरा मिलाकर पीस लें।
3.
फिर एक पैन में सरसों का तेल गर्म करके उसमें अदरक और लहसुन डालें।
4.
जब ये हल्का भुन जाए तो इसमें लैम के पीस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
5.
साथ ही इसमें नमक डालें।
6.
फिर कचरी पाउडर डालकर प्याज डालें।
7.
कचरी पाउडर मीट को हल्का खट्टा बनाने के लिए डाला जाता है।
8.
प्याज के हल्का भुन जाने के बाद इसमें साबुत मसालें, इलायची, काली मिर्च, दालचीनी, जावित्री और काली इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
9.
इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट के लिए पकाएं।
10.
साथ ही इसमें पानी डालकर लैम को हल्की आंच पर पकने को रख दें। जब मीट पूरी तरह पक जाए तो इसमें से पीस निकालकर एक प्लेट में रखें और बची हुई ग्रेवी को छान लें।
11.
ऐसा करने से साबुत मसालें तो अलग हो जाएंगे लेकिन इनकी खुशबू मीट में बनी रहेगी।
12.
छनी हुई ग्रेवी में पीस को वापस डालें।
13.
हल्की आंच पर पकाएं। फिर इसमें आधा कप पानी डालकर धनिया पत्ती डालें।
14.
ग्रेवी जब गाड़ी हो जाए तो इसे प्लेट में परोस कर सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode