Advertisement
Story ProgressBack to home

रवा उपमा रेसिपी (Rawa upma Recipe)

रवा उपमा
जानिए कैसे बनाएं रवा उपमा

रवा उपमा रेसिपी: यह स्वादिष्ट साउथ इंडियन डिश सूजी से बनती है। सुबह के ब्रेकफास्ट में अक्सर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। यह खाने में हेल्दी ​है। रवा उपमा बनाने में काफी आसान होता है। आप चाहे तो शाम की चाय के साथ इसे बनाकर खा सकते हैं।

रवा उपमा बनाने के लिए सामग्री: रवा उपमा को बनाने में आपको मात्र 30 मिनट का समय लगेगा। इसे बनाना काफी आसान है, सिर्फ सूजी, प्याज, घी, राई, चने की दाल और नमक डालकर आप इसे बनाकर कभी भी खा सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसे बच्चों के लंच में भी पैक कर सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

रवा उपमा की सामग्री

  • 200 ग्राम सूजी
  • 600 ml (मिली.) पानी
  • 75 ग्राम घी
  • 5 ग्राम सरसों के बीज
  • 2 ग्राम काले चने की दाल
  • 2 ग्राम पीली चने की दाल
  • 100 ग्राम प्याज
  • 5 ग्राम हरी मिर्च
  • 25 ग्राम काजू
  • 2 ग्राम कढ़ी पत्त
  • 2 ग्राम नमक

रवा उपमा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पानी उबाल लें।
2.
प्याज और हरी मिर्च को लंबाई में काट लें।
3.
गहरे पैन में घी गर्म कर लें और उसमें सरसो चटका लें।
4.
इसके बाद उसमें दाल को भूरा होने तक भूनें। प्याज, कढ़ीपत्ता, काजू और हरी मिर्च डालकर भूनें।
5.
प्याज जब पारदर्सी हो जाए, तो उसमें सूजी डालकर भूनें।
6.
अब इसमें उबला हुआ पानी डालकर तेजी से चलाएं और नमक डाल दें।
7.
पानी सूखने के बाद उसमें कद्दूकस किया नारियल और हरा धनिया डालकर सजाएं और सर्व करें।

रेसिपी नोट

रवा उपमा बनाते वक्त आप चाहे तो इसमें आलू और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode