Story ProgressBack to home
रेड राइस वर्मिसेली खीर रेसिपी (Red rice vermicelli kheer Recipe)
- Executive Chef Vivek Kalia

जानिए कैसे बनाएं रेड राइस वर्मिसेली
रेड राइस वर्मिसेली खीर रेसिपी: खीर एक बहुत ही लोकप्रिय डिजर्ट है जिसे बनाना भी काफी आसान है। यह खीर रेड राइस वर्मिसेली की बनाई गई है। इस खीर को आप सिर्फ 30 मिनट में बना सकते है, बादाम की गुडनेस के साथ केसर का भी जबरदस्त स्वाद आता है। इस स्वादिष्ट खीर का आप खास मौको और त्योहार के समय बनाकर सबको खुश कर सकते हैं।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 20 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

रेड राइस वर्मिसेली खीर की सामग्री
- 60 ग्राम रेड राइस वर्मिसेली/ ब्रोकन सूजी/ सूजी वर्मिसेली
- 1 टेबल स्पून मक्खन
- 1 टेबल स्पून बादाम, टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 1/2 कप पूरा दूध
- 1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर
- 8-10 केसर थ्रेड चीनी
- 3 टेबल स्पून चीनी
रेड राइस वर्मिसेली खीर बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन गर्म करें और इसमें बादाम डालकर एक मिनट के लिए भूनें।
2.
गैस की आंच को मीडियम आंच पर रखें और इसमें वर्मिसेली डालें। इसे 2 से 3 मिनट के भूनें जब तक इसका रंग न बदल जाए।
3.
इसमें दूध डालें और मीडियम आंच पर 5 मिनट के पकाएं या यह जब तक अच्छे से न उबल जाएं।
4.
अब इसमें इलाइची पाउडर, केसर, चीनी डालकर 5 मिनट के लिए मीडियम आंच तक पकाएं या वर्मिसेली पूरी तरह न पक जाए।
5.
रेड राइस वर्मिसेली खीर पककर तैयार है।
6.
इसे सर्व करने से पहले, इसे और ज्यादा बादाम और केसर से गार्निश करें।