Story ProgressBack to home

रेड वेलवेट पेस्ट्री रेसिपी (Red Velvet Pastry Recipe)

रेड वेलवेट पेस्ट्री
जानिए कैसे बनाएं रेड वेलवेट पेस्ट्री

रेड वेलवेट पेस्ट्री: यह एक बहुत ही मजेदार पेस्ट्री है जिसे क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग से तैयार किया गया है। आपको इसका क्रीम टेस्ट पसंद आएगा, यह नरम और फूली हुई स्वादिष्ट पेस्ट्री इस बार वेलेटाइन डे के लिए पूरी तरह परफेक्ट है।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

रेड वेलवेट पेस्ट्री की सामग्री

  • सूखी सामग्री:
  • 400 ग्राम प्लेन केक आटा
  • 10 ग्राम कोको पाउडर अनस्वीटेंड
  • 5 ग्राम बेकिंग सोडा
  • एक चुटकी नमक
  • गीली सामग्री:
  • 115 ग्राम मक्खन, बिना नमक के
  • 330 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 2 अंडे
  • 250 ml (मिली.) वेजिटेबल आॅयल
  • 1 टी स्पून सफेद सिरका
  • 2 टी स्पून वनीला एक्ट्रैक्ट
  • 250 ml (मिली.) बटरमिल्क
  • 2 टेबल स्पून रेड​ लिक्विड फूड कलर
  • फ्रॉस्टिंग:
  • 400 ग्राम फिलाडेफिया ​क्रीम चीज
  • 115 ग्राम मक्खन
  • 1 ½ टी स्पून वनीला एक्सट्रैक्ट
  • 450 ग्राम आइसिंग शुगर

रेड वेलवेट पेस्ट्री बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ओवन को 180 C / 350F पर प्रीहीट करें। एक बेकिंग ट्रे (साइड और बेस) को बटर लगाएं और कोको पाउडर से डस्ट कर लें।
2.
सूखी सामग्री एक बाउल में निकाल लें और व्हिस्कर अच्छी तरह मिलाएं।
3.
एक बाउल में मक्खन और चीनी डालें और इलेक्ट्रिक बीटर के साथ या स्टैंड मिक्सर में स्मूद होने तक इस मिलाएं।
4.
इसमें अंडे डालें, एक बार में एक ही अंडा डालकर मिलाएं। पहले यह फटा हुआ सा दिखाई देगा फेंटते रहने पर यह स्मूद हो जाएगा।
5.
वेजिटेबल आॅयल, सिरका, वनीला, बटरमिल्क और रेड फूड कलर डालकर स्मूद होने तक फेंटें
6.
इसमें अब सूखी सामग्री डालें। इसे मिलाने के लिए अच्छी तरह फेंट लें। इसमें लम्पस नहीं होने चाहिए।
7.
बैटर को केक पैन में बांट लें। इसे 25 से 30 मिनट बेक करें, टूथपिक से चेक करें, यह साफ निकलें तो केक तैयार है।
8.
10 मिनट के लिए इसे केक पैन में ही रहने दें इसके बाद इसे कुलिंग रैक पर निकालकर ठंडा करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode