Story ProgressBack to home
रोस्ट चुकंदर, फीटा और कुकंबर सैलेड रेसिपी (Roast-beet-feta-and-cucumber-salad Recipe)
- Prem Kumar Pogakula, The Imperial

जानिए कैसे बनाएं रोस्ट चुकंदर, फीटा और कुकंबर सैलेड
लाइट और हेल्दी को बनाने के लिए मिक्स करें चुकंदर, मटर, फीटा चीज, खीरा और गाजर। इसके ऊपर आप नींबू का रस और जैतून का तेल डालकर और अच्छा टेस्ट दे सकते हैं।
- कुल समय 20 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

रोस्ट चुकंदर, फीटा और कुकंबर सैलेड की सामग्री
- 300 ग्राम रोस्ट चुकंदर
- 200 ग्राम खीरा
- 200 ग्राम फीटा चीज
- 200 ग्राम मटर
- 150 ग्राम लाल पत्ती लेटिस
- 100 ग्राम लाल प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- नमक
- काली मिर्च
- 150 ग्राम गाजर(उबली हुई), टुकड़ों में कटा हुआ
- 80 ग्राम जैतून का तेल
- 50 ग्राम नींबू का रस
रोस्ट चुकंदर, फीटा और कुकंबर सैलेड बनाने की विधि
HideShow Media1.
सबसे पहले चुकंदर, खीरा, गाजर और प्याज को एक साथ मिक्स कर लें।
2.
इसके बाद मटर के दानों को आधा काट लें।
3.
फिर इसमें फीटा चीज डालकर थोड़ी सी लेटिक की पत्तियां डालें।
4.
सभी सूजियों को एक साथ मिलाकर उसके ऊपर नमक, काली मिर्च, जैतून का तेल और नींबू का रस डालकर मिलाएं। सर्व करें।