Story ProgressBack to home
रोस्टेड बैंगन की डिप रेसिपी (Roasted aubergine dip Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं रोस्टेड बैंगन डिप
रोस्टेड बैंगन की डिप रेसिपी: इस डिप में बहुत सारे फ्लेवर्स मिलेंगे। इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है, जिसे आप सिर्फ 25 मिनट में तैयार करके अपने फेवरेट स्टार्टर या सैलेड के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 35 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 25 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

रोस्टेड बैंगन की डिप की सामग्री
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 3 लहसुन की कलियां, बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
- जैतून का तेल
- 1 बैंगन, रोस्टेड
- 1 टी स्पून साबुत धनिया
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 नींबू
- हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
- 100 ग्राम दही
- 1 खीरा
- स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च
रोस्टेड बैंगन की डिप बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक पैन को गर्म करें, इसमें 6 छोटे चम्मच जैतून का तेल, लहसुन, प्याज और हरी मिर्च डालें। इसी के साथ इसमें नमक छिड़के।
2.
एक रोस्टेड बैंगन लें और इसके अंदर से थोड़ा निकाल लें। इसका छिड़का उतार लें और इसे काट लें।
3.
इस बैंगन को अब पैन में डालें और इसमें नमक और साबुत धनिया डालें।
4.
इसे फॉर्क काटे से मैश करें।
5.
इसमें लाल मिर्च डालें और कुछ देर के लिए पकाएं।
6.
इसमें आधा नींबू का रस डालें और इसे ठंडा होने दें।
7.
अब एक बाउल में हरा धनिया और दही लेकर अच्छे से मिक्स करें।
8.
इसमें अब बैंगन का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं।
9.
एक खीरे को छीलकर इसके बीज निकाल लें।
10.
खीरे की इस बोट में बैंगन की डिप भरें।