
कैसे बनाएं सेबल विनोआ
सेबल विनोआ के बारे में : जिन्हें रोज कुछ नया आजमाना है उनके लिए यह रेसिपी बेहद खास रहेगी. मक्खन, मलाई चीनी, अंडे से तैयार सेबल विनोआ को बेक किया जाता है. चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
सेबल विनोआ की सामग्री
- 225 gms मक्खन
- 90 gms आइसिंग शुगर
- 36 gms एग व्हाइट
- 270 gms आटा
- 2 gms नमक
- 2 drops वनीला एसेंस
सेबल विनोआ बनाने की विधि
- 1.शुगर और मक्खन को तब तक मिलाएं जब तक कि वह हल्का और फूला हुआ न हो जाए.
- 2.अब एग व्हाइट और वेनीला एसेंस डालें.
- 3.आटा और नमक डाल कर मिलाएं.
- 4.पाइप कर 12 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें.
Key Ingredients: मक्खन, आइसिंग शुगर, एग व्हाइट, आटा, नमक, वनीला एसेंस