Advertisement

समोसा पेस्ट्री रेसिपी (Samosa pastry Recipe)

जानिए कैसे बनाएं समोसा पेस्ट्री
Advertisement

समोसा पेस्ट्री रेसिपी: समोसा हर भारतीय का फेवरेट स्नै​क है जिसे बच्चा हो या बड़ा सभी चाव से खाते हैं। अगर आप किसी के घर भी जाते हैं तो सबसे पहले समोसा ही चाय के साथ किया जाता है। आजकल तो अलग-अलग स्टफिंग के साथ भी समोसे बनाए जाते हैं और आज हम आपको समोसा पेस्ट्री के बारे में बताने जा रहे हैं, यह भी एक बहुत बढ़िया स्नैक रेसिपी है जिसके स्वाद का मजा आप अपने देस्तों और फैमिली के साथ ले सकते हैं।

समोसा पेस्ट्री: समोसा पेस्ट्री बनाने में आपको 40 मिनट का समय लगेगा। समोसा पेस्ट्री सिर्फ चार साधारण सामग्री से बनाया जा सकता है। इसके लिए मैदा, तेल, नमक और पानी की जरूरत होती है।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

समोसा पेस्ट्री की सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • आटा गूंथने के लिए पानी

समोसा पेस्ट्री बनाने की वि​धि

1.
मैदे में नमक और तेल डालकर मिलाएं।
2.
पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और इसे 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
3.
डो को अब छोटी-छोटी लाईयों में बांट लें और इसे पतला बेल ले। इसे दो बराबर हिस्सों में काट लें।
4.
एक आधा हिस्सा लें, बीच से किनारों को जोड़कर एक कोन बना लें।
5.
किनारों को अच्छे से दबाएं और अपनी मनपसंद फीलिंग इसमें भरे और उपर से किनारों बंद कर दें।
6.
तेल गर्म होना चाहिए और उसमें समोसे डालें, आंच को धीमी कर दें और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
Similar Recipes
Language