सांगरी की शिकमपुरी रेसिपी (Sangri Ki Shikampuri Recipe)

जानिए कैसे बनाएं सांगरी की शिकमपुरी
Advertisement

सांगरी की शिकमपुरी रेसिपी: यह मुंह में पानी ला देने वाले कबाब वेजिटेरियन्स को खूब पसंद आएंगे। यह खाने में इतने रिच और स्वादिष्ट लगते हैं कि इन्हें खाने के बाद कोई भी शिकायत नहीं करेगा।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

सांगरी की शिकमपुरी की सामग्री

  • 100 gms सांगरी
  • 50 ग्राम चना दाल
  • 10 ग्राम साबुत गरम मसाला
  • 5 ग्राम साबुत लाल मिर्च
  • 5 ml (मिली.) गुलाब जल
  • स्वादानुसार नमक
  • 10 ग्राम प्याज
  • 5 ग्राम लाल मिर्च पाउडर
  • 5 ग्राम हरा धनिया
  • 20 ग्राम रोस्टेड चना दाल
  • 10 ग्राम प्रोस्सेड चीज
  • 30 ग्राम घी

सांगरी की शिकमपुरी बनाने की वि​धि

1.
सांगरी को पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें।
2.
एक हैवी पैन में घी गर्म करें और इसमें साबुत मसालों के साथ साबुत लाल मिर्च डालें।
3.
इसमें सांगरी, चना दाल और नमक डालें।
4.
इसे तब तक पकाएं जब तक इसका पानी पूरी तरह न सूख जाए।
5.
इसे आंच से उतार लें और इसे ठंडा करें।
6.
इसका एक बढ़िया पेस्ट बना लें और इसमें गुलाब जल के साथ थोड़ा सा नमक डालें।
7.
अगर मिश्रण थोड़ा नरम लगे तो आप इसमें रोस्टेड चना आटा डाल सकते हैं।
8.
अब इस मिश्रण को बराबर बॉल्स के आकार में बांट लें और इसके अंदर चीज़ भरें।
9.
इन्हें हल्का सा दबाए और घी में गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें।
10.
चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Similar Recipes
Language