Advertisement

सेविया खीर रेसिपी (Seviyan kheer Recipe)

जानिए कैसे बनाएं सेविया खीर
Advertisement

सेविया खीर रेसिपी: चारों तरफ त्योहार का माहौल है और कोई भी त्योहार स्वादिष्ट डिजर्ट के बिना अधूरा है जैसे सेविया खीर। सेविया खीर को आप ईद के मौके पर बनाकर इसका आनंद ले सकते हैं। वर्मिसेली या सेविया दूध, इलाइची, नट्स और चीनी से गाढ़ी स्वादिष्ट खीर बनाई जाती है। डिनर पार्टी के लिए घर पर बनाना काफी आसान है। इसे आप 35 मिनट में बनाकर सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

सेविया खीर की सामग्री

  • 75 gms वर्मिसेली
  • 25 ग्राम देसी घी
  • 400 ml (मिली.) दूध
  • 50 ग्राम ग्रेन शुगर
  • 5 ग्राम हरी इलाइची
  • 2 ग्राम लौंग
  • 20 ग्राम साबुत बादाम
  • 10 ग्राम किशमिश
  • गार्निशिंग के लिए गुलाब की पंखुड्डियां

सेविया खीर बनाने की वि​धि

1.
वर्मिसेली को हल्का सा क्रश कर लें।
2.
बादाम को मोटे स्लाइस में काट लें। किशमिश को गर्म पानी में भिगो दें।
3.
घी को गर्म करके बादाम को उसमें फ्राई कर लें। इन्हें छानकर अलग निकाल लें और एक तरफ रख दें।
4.
लौंग, इलाइची और वर्मिसेली को हल्का सा फ्राई कर लें। लाइट ब्राउन रहें।
5.
इसमें दूध डालें और उबाल आने दें। इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाएं।
6.
इसमें चीनी और किशमिश डालें। इसे आंच से हटा लें।
7.
इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

सर्व करने के लिए:

1.
खीर को अपने हिसाब से गाढ़ा रखें।
2.
इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें और फ्राइड बादाम से गार्निश करें। इसे आप गर्म या ठंडा सर्व करें।
Similar Recipes
Language