Advertisement
Story ProgressBack to home

शाही टुकड़ा विद पाइनएप्पल रेसिपी (Shahi tukda with pineapple Recipe)

  • शाही टुकड़ा विद पाइनएप्पल
  • शाही टुकड़ा विद पाइनएप्पल
जानिए कैसे बनाएं शाही टुकड़ा विद पाइनएप्पल

शाही टुकड़ा विद पाइनएप्पल रेसिपीपहले जमाने में लोग इंडिया को दूध और शहद का मुल्क कहते थे। अवध में मशहूर यह डिश अब आप इन दोनों ही चीजों को मिलाकर बना सकते हैं। शाही टुकड़ा बनाने में काफी आसान है और इसमें पाइनएप्पल का भी अलग टेस्ट आएगा। इसे काफी कभी भी बनाकर खा सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 30 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

शाही टुकड़ा विद पाइनएप्पल की सामग्री

  • 10-15 बादाम
  • 10-15 हरा पिस्ता, बिना नमक के
  • 4 टुकड़े ब्रेड
  • तेल
  • 500 ml (मिली.) दूध
  • 1 टी स्पून हरी इलायची पाउडर
  • 5 टेबल स्पून चीनी
  • 1 ग्राम केसर
  • 3 टी स्पून केवडे का पानी
  • 6-7 टुकड़े अदरक
  • 6-7 टुकड़े पाइन एप्पल, बारीक कटा हुआ
  • 1 (अपनी पसंद के आकार का) कटर

शाही टुकड़ा विद पाइनएप्पल बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सबसे पहले बादाम को गर्म पानी में डालें। करीब 40-45 सेकेंड के बाद इन्हें निकाल लें। ठंडे पानी में डालकर छील लें। छील लेने के बाद इन्हें पतले लंबे पीस में काट लें। ऐसे ही पिस्ता को काटें।
2.
अब ब्रेड के पीस को कटर की मदद से काट लें। याद रहे आप ब्रेड के किनारों को पहले ही अलग कर लेना है। इसके बाद इसे एक बराबर हिस्से में काटें। तेल में डालकर फ्राई कर लें। हल्के भूरे रंग के हो जोने के बाद इन्हें निकाल लें। ध्यान रहे कि आपको इन्हें पूरी तरह पकने से 15 सेकेंड पहले निकाल लेना है।
3.
अब एक पैन में दूध, हरी इलायची पाउडर, केसर और चीनी डालें। मिक्सचर के हल्का गर्म हो जाने के बाद इसमें केवड़े का पानी डालें। ब्रेड के मुलायम हो जाने पर इसे निकाल लें। हल्की आंच पर दूध पकने के लिए छोड़ दें।
4.
याद रहे आपको ब्रेड बहुत ही सावधानी से निकालनी है, जिससे यह टूटे न! अब ब्रेड के ऊपर कैंडिड अदरक और पाइन एप्पल के पीस रखें। उसके ऊपर दूसरा ब्रेड पीस रखें। सैंडविच की तरह तैयार कर लें।
5.
जब आंच पर रखा दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसे ब्रेड के ऊपर डालें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं। साथ ही कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर परोसें।

रेसिपी नोट

शाही टुकड़ा बनाते वक्त ब्रेड पर लगाई जाने वाली रबड़ी को बहुत पतला या बहुता गाढ़ा नहीं बनाएं।

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode