Advertisement
Story ProgressBack to home

शीर खुरमा रेसिपी (Sheer khurma Recipe)

शीर खुरमा
जानिए कैसे बनाएं शीर खुरमा

शीर खुरमा / शीर कोरमा: शीर कुर्मा वर्मिसेली का ऑथेन्टिक वर्जन है जो खासतौर पर ईद के मौके पर बनाई जाती है। फारसी भाषा में शीर का मतलब दूध और खुरमा का अर्थ खजूर से है। तो इस बार ईद पर आप भी घर आए मेहमानों को पारंपरिक सेवई का स्वाद चखाएं।

शीर कुर्मा बनाने के लिए सामग्री/शीर कोरमा: वर्मिसेली या सेवई, दूध और ड्राई फ्रूट्स से बनाया गया एक लोकप्रिय इंडियन डिज़र्ट है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए5
  • आसान

शीर खुरमा की सामग्री

  • 5 कप दूध, full cream
  • 50 ग्राम छोटे टुकड़ों में टूटी हुई वर्मिसेली , रोस्टेड
  • 50 ग्राम (सूखा) नारियल , कद्दूकस
  • 1/2 कप चीनी
  • 2 हरी इलाइची
  • 2 टेबल स्पून खजूर
  • 10-12 किशमिश
  • (टुकड़ों में कटे हुए) बादाम
  • 1/2 टी स्पून खस
  • 2-3 सिल्वर वर्क

शीर खुरमा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन लें और उसमें घी डालें।
शीर खुरमा
2.
इसमें बादाम, किशमिश और पिस्ता डालकर भून लें।
शीर खुरमा
3.
एक दूसरे पैन में घी लें, वर्मिसेली को डालकर भून लें।
शीर खुरमा
4.
एक बड़े पैन में धीमी आंच पर दूध को पकाएं ताकि वो गाढ़ा हो जाए, इसमें चीनी डालकर फिर से धीमी आंच पर पकाएं।
शीर खुरमा
5.
एक बड़े पैन में धीमी आंच पर दूध को पकाएं ताकि वो गाढ़ा हो जाए, इसमें चीनी डालकर फिर से धीमी आंच पर पकाएं।
शीर खुरमा
6.
रोस्टेड वर्मिसेली और ड्राई फ्रूट्स के साथ खजूर और केसर मिलाएं।धीमी आंच करके इसे अच्छे से मिलाएं। इसमें इलाइची पाउडर मिलाएं।
7.
इसे ठंडा करके सर्व करें, खजूर से गार्निश करें।
शीर खुरमा
शीर खुरमा बनाने लिए वीडियो देखें:
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com