शीर सेवई रेसिपी (Sheer sewai Recipe)

जानिए कैसे बनाएं शीर सेवई
Advertisement

शीर सेवई रेसिपी/ शीर सेवई: शीर सेवई या शीर कुर्मा वर्मिसेली से बनने वाला एक बेहतरीन डिज़र्ट है। शीर कुर्मा फारसी से निकला शब्द है जिसका मतलब दूध और खजूर होता हे। यह पूरे एशिया और मीडिल ईस्ट में काफी लोकप्रिय डिश है जिसे खासतौर पर ईद के मौके पर बनाया जाता है। शीर सेवई को कई अलग-अलग ढंग से बनाया जाता है लेकिन यहां क्लासिक सेवई रेसिपी बताई जा रही है।

शीर सेवई रेसिपी मेंं इस्तेमाल होने वाली सामग्री: सेवई को दूध के साथ पकाया जाता है, खोया और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

शीर सेवई की सामग्री

  • 250 ग्राम वर्मिसेली
  • 4 टेबल स्पून घी
  • 750 ml (मिली.) दूध
  • 400 ग्राम चीनी
  • 1/2 टी स्पून केसर
  • 100 ग्राम खोया
  • 2 टेबल स्पून किशमिश
  • 1 टेबल स्पून पिस्ता
  • 1 टेबल स्पून बादाम
  • 2 टेबल स्पून काजू

शीर सेवई बनाने की वि​धि

1.
वर्मिसेली को घी में भूलें जब तक उसका रंग बदलने न लगे।
2.
इसमें दूध डालें। आंच को 2 मिनट के लिए धीमा कर दें।
3.
चीनी डाले और इसे लगातार पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाएं।
4.
इसमें केसर, खोया, किशमिश और नट्स डालें।
5.
चांदी के वर्क से इसे सजाएं, इसमें केसर और ड्राई फ्रूटस भी डालें।
6.
सर्व करें।

रेसिपी नोट

आप चाहे तो इसमें खजूर भी डाल सकते हैं।

Similar Recipes
Language