Story ProgressBack to home

स्लो पोच्ड एग के साथ बैकन डस्ट और पार्मेज़ान फोम रेसिपी (Slow poached egg with bacon dust & parmesan foam Recipe)

स्लो पोच्ड एग के साथ बैकन डस्ट और पार्मेज़ान फोम
जानिए कैसे बनाएं स्लो पोच्ड एग विद बैकन डस्ट

इस डिश में क्रीस्पी बैकन के साथ अंडे को उबाल कर उस पर पार्मेज़ान फोम डाला गया है। अगर आप भी कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो इस डिश का ट्राई कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

स्लो पोच्ड एग के साथ बैकन डस्ट और पार्मेज़ान फोम की सामग्री

  • 4 रोमेन लेटिस हार्ट्स
  • 15 ग्राम बैकन , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 अंडे
  • 1 पार्मेज़ान चीज़
  • 1 ¼ स्टिल मिनरल वॉटर
  • ¼ एनकोवी फिलेट
  • 2 ग्राम सोय लेसीथिन
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चुटकी सफेद मिर्च
  • तीन (बारीक पीस, हल्के सुनहरे भूरे रंग के टोस्ट हुए) बैगेट ब्रेड
  • 3 ग्राम माइक्रो ग्रीन
  • 6 लहसुन के फूल

स्लो पोच्ड एग के साथ बैकन डस्ट और पार्मेज़ान फोम बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
पॉट के तले पर एक चम्मच रखें और ऊपर से इसे पानी से भर दें।
2.
पानी को 62 डिग्री सैल्सियस पर गर्म कर लें। अब अंडे को चम्मच पर रखें। करीब 30 मिनट के लिए उबाल लें।
3.
आप पानी का तापमान चेक करने के लिए टैम्प्रेचर गौज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे पानी को तापमान ज़्यादा ऊपर या नीचे न होने पाए।
4.
अगर पानी का तापमान ऊपर जाता है, तो इसमें एक बर्फ का पीस डालकर पानी को 60 डिग्री पर ले आएं।
5.
अंडे के उबल जाने के बाद इसे निकाल कर ठंडे पानी में डालें, जिससे ये जल्दी ठंडा हो जाए।
6.
एक छोटी कटोरी में इसे तोड़ें और अंडे पर मौजूद पानी को पोछ लें।
7.
अब इसे डिश के बीच में रखें औऱ चारों ओर रोमेन हार्टस, बैकन, टोस्ट की बैगेट ब्रेड और माइक्रो ग्रीन से प्लेट को सजाएं।
8.
ऊपर से पार्मेज़ान फोन गार्निश कर सर्व करें।

पार्मेज़ान फोम बनाने के लिएः

1.
पार्मेज़ान, एनकोवी फिलेट और पानी को एक साथ मिलाकर 80 डिगरी पर ले आएं। इसे करीब आधे घंटे के लिए आसी ही पानी में डुबाकर रखें।
2.
फिर इन्हें निकालकर छान लें। छने हुए पानी में सोय लेसीथिन मिलाएं। ऊपर से नमक और काली मिर्च डालें।
3.
ध्यान रहे, आपकी नमक थोड़ा ही डालना है, क्योंकि चीज़ और एनकोवी फिलेट दोनों ही नमकीन होती हैं। इसे अच्छी तरह फेंट लें।
4.
आप इसमें ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5.
मिक्सचर को फोम बन जाने के बाद प्लेट के ऊपर इसे गार्निश करें। मेहमानों को परोसने के लिए आप अंडे की जर्दी पर हल्का चाकू मार कर पेश कर सकते हैं, जिससे जर्दी पिघलती हुई दिखाई दे।
6.
ये संडे ब्रंच के लिए एक बेहतरीन डिश है। इसे आप पीच बेलीनी के साथ भी परोस सकते हैं।

रेसिपी नोट

मेहमानों के हिसाब से आप इस रेसिपी की सामग्री को घटा या बढ़ा सकते हैं।

 

5
Advertisement
Language
Dark / Light mode