Advertisement

सोया उत्तपम रेसिपी (Soya uttappam Recipe)

जानिए कैसे बनाएं सोया उत्तपम
Advertisement

सोया उत्तपम रेसिपी: आप में के कई लोगों ने उत्तपम खाया होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे सोया उत्तपम के बारे में जो चिकनाई में कम और स्वाद में अनोखा है। इस सोया उत्तपम को आप कई तरह की सब्जी और मसालों को मिलाकर बना सकते हैं। जिसे आप ब्रेकफास्ट के अलावा चाहे तो शाम की चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए3
  • आसान

सोया उत्तपम की सामग्री

  • 1/2 कप सोया
  • 1 कप छाछ
  • 1/2 कप चावल का आटा
  • 1/2 कप सूजी
  • 1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टमाटर , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1/2 टी स्पून उड़द दाल
  • 1/2 टी स्पून चना दाल
  • 1/2 टी स्पून राई
  • 6 कढ़ी पत्ता
  • हींग
  • 1 टेबल स्पून धनिया पत्ती
  • 1 कप पानी

सोया उत्तपम बनाने की वि​धि

1.
एक पैन में तेल को गर्म करके उड़द दाल, चना दाल, राई, हींग और कढ़ी पत्ता का तड़का लगा लें।
2.
एक मिनट के लिए फ्राई करके सोया के टुकड़े डालें। अ
3.
च्छी तरह चलाएं। फिर इसमें पानी और नमक डालें।
4.
जब सोया मुलायम हो जाए, तो इसे आंच से उतार लें।
5.
10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
6.
इसके बाद इसमें चावल का आटा, सूजी, मसाले और छाछ डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
7.
अगर पानी डालने की जरूरत लगे, तो आप डाल सकते हैं।
8.
पैन को आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें।
9.
तवे को गर्म करके हल्का तेल लगाएं।
10.
फिर इसके ऊपर तैयार किया मिश्रण फैलाकर ऊपर से कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च डालें।
11.
चारों ओर थोड़ा तेल लगाकर हल्की आंच पर ढक कर पकाएं।
12.
जब किनारे हल्के भूरे रंग के हो जाएं, तो इसे पलट कर दूसरी तरफ से पकाएं।
13.
दोनों तरफ से पक जाने के बाद दही में काली मिर्च, हरा धनिया और काला नमक मिलाएं।
14.
बनाए गए उत्तपम को दही के साथ सर्व करें।
Similar Recipes
Language