स्पाइसी दही तड़का रेसिपी: Spicy dahi tadka Recipe in Hindi | Spicy dahi tadka Banane Ki Vidhi
Advertisement
Food Awards
Story ProgressBack to home

स्पाइसी दही तड़का रेसिपी (Spicy dahi tadka Recipe)

स्पाइसी दही तड़का
जानिए कैसे बनाएं दही तड़काNDTV Food

स्पाइसी दही तड़का रेसिपी: दही एक बहुत ही प्रसिद्ध फूड आइटम है जिसे अधिकर लोग पसंद करते हैं। उत्तर भारत में लोग आमतौर पर दही को परांठे और चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। वहीं दक्षिण भारत के लोग कर्ड राइस खाना पसंद करते हैं। दही खाने से आपकी पाचनशक्ति अच्छी रहती है और इसी वजह से लोग उसे अपने खाने में शामिल करते हैं। साधारण दही को तड़का देकर ट्विस्ट देने की कोशिश की गई है।

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

स्पाइसी दही तड़का की सामग्री

  • 1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 10-12 कढ़ीपत्ता
  • 1/2 टी स्पून हल्दी
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च
  • 1 टी स्पून मक्खन
  • 1 बाउल ठंडा दही

स्पाइसी दही तड़का बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक पैन लें और उसमें थोड़ा मक्खन डालें।
स्पाइसी दही तड़का
2.
इसमें प्याज और टमाटर एक साथ डालें।
स्पाइसी दही तड़का
3.
हल्दी, नमक और मिर्च डालें और अच्छे से मिलाएं।
स्पाइसी दही तड़का
4.
अब इसमें कढ़ीपत्ता डालें और इसे एक मिनट के लिए पकाएं।
स्पाइसी दही तड़का
5.
तैयार किए गए तड़के को अब दही में डालें।
स्पाइसी दही तड़का
6.
इसे ठंडा सर्व करें।
स्पाइसी दही तड़का

दही तड़का बनाने के लिए वीडियो देखें:

रेसिपी नोट

दही तड़का बनाते वक्त आप चाहे तो मसाले अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।

Advertisement
Language
Dark / Light mode
NDTV फूड से पाएं लजीज रेसिपी, जायकेदार फूड और हेल्दी डाइट अलर्ट, सब्सक्राइब करें.