Story ProgressBack to home
स्पाइसी पनीर टिक्का रेसिपी (Spicy paneer tikka Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का
स्पाइसी पनीर टिक्का रेसिपी: पनीर एक ऐसी सामग्री हैं जिनसे से ढ़ेरो व्यंजन बनाएं जाते हैं और उन्हीं में से एक है स्पाइसी पनीर टिक्का। इसे आप डिनर पार्टी में इसे स्नैक या स्टार्टर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। पार्टी के लिाए बेहतरीन आॅप्शन है।
स्पाइसी पनीर टिक्का बनाने के लिए सामग्री: पनीर के टुकड़ों को स्पाइसी मसाले डालकर मैरीनेट किया जाता है। इसके बाद इन्हें ग्रिल किया जाता है। यह एक बेहतरीन वेजिटेरियन स्नैक है जिसे नॉनवेजिटेरियन लोग भी बहुत पसंद करते हैं।
स्पाइसी पनीर टिक्का को कैसे सर्व करें: इसे आप पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय1 घंटा 05 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 50 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

स्पाइसी पनीर टिक्का की सामग्री
- 15-16 पनीर के टुकड़े
- 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून कशमीरी लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 कप दही
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून काला नमक
- 1 टी स्पून आमचूर पाउडर
- 1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 शिमला मिर्च
- नींबू का रस
- 2 टी स्पून सरसों का तेल
- स्क्यूअर
स्पाइसी पनीर टिक्का बनाने की विधि
HideShow Media1.
पनीर के टुकड़ों को एक बाउल में लें।

2.
इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, कशमीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, दही, अजवाइन, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, काला नमक और आमचूर डालें।

3.
इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें प्याज, शिमला मिर्च और नींबू का रस डालें।

4.
पनीर को टुकड़ों को अच्छे से हाथ से मिलाएं ताकि सारे मसाले उसमें जा सकें।

5.
अब बाउल में सरसों का तेल डालें और मिलाएं।

6.
स्क्यूर ले और इसमें पनीर के टुकड़े एक-एक करके लगाएं।

7.
ब्रुश से तेल लगाकर इन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

8.
फ्रिज से निकालकर, इन्हें 20 मिनट के लिए 200 डिग्री पर ग्रिल करें।

9.
इस पर चाट मसाला डालकर गर्मगर्म सर्व करें।

स्पाइसी पनीर टिक्का बनाने के लिए यह वीडियो देखें: