Story ProgressBack to home
स्ट्रॉबेरी तिरामिसू रेसिपी (Strawberry tiramisu Recipe)
- Vivek Chauhan - The Imperial

जानिए कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी तिरामिसू
इस क्लासिक इटैलियन डिज़र्ट को स्ट्रॉबेरी और क्रीम से तैयार किया जाता है। वैलेंटाइन डे के लिए यह एक परर्फेक्ट डिज़र्ट हैं। इसे बेक करने की जरूरत नहीं है। स्ट्रॉबेरी तिरामिसू को बनाना बेहद ही आसान है जिसे आप अपने स्पेशल वन का दिल जीत सकते हैं।
- कुल समय 50 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 40 मिनट
- कितने लोगों के लिए1
- मीडियम

स्ट्रॉबेरी तिरामिसू की सामग्री
- 100 ग्राम डबल क्रीम
- 90 ग्राम मैस्करपॉन
- 20 कप अंडे का पीला भाग
- 30 ग्राम टीया- मारिया
- 28 ग्राम कैस्टर शुगर
- 15 ग्राम पानी
- 110 ग्राम स्ट्रॉग कॉफी
- 25 ml (मिली.) स्ट्रॉबेरी प्यूरी
- 30 ग्राम स्ट्रॉबेरी
- 15 ग्राम कोको पाउडर
- 50 ग्राम इटैलियन बिस्कुट
स्ट्रॉबेरी तिरामिसू बनाने की विधि
HideShow Media1.
मैस्करपॉन क्रीम, टीया मारिया और विप्ड क्रीम को एक बाउल में निकाल लें।
2.
कटी हुई स्ट्रॉबेरी और स्ट्रॉबेरी प्यूरी को इसमें मिलाएं।
3.
अंडे के पीले भाग और उबली हुई चीनी को फेंट लें।
4.
अब तैयार किए गए बेस को मैस्करपॉन मिश्रण में मिलाएं।
5.
इसके बाद इटैलियन बिस्कुट को कॉफी में भिगो लें।
6.
मैस्करपॉन मिश्रण की एक परत लगाएं और फिर दूसरी परत इटैलियन बिस्कुट लगाएं।
7.
दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
8.
कोको पाउडर छिड़कर गार्निश करें, स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट डिस्क लगाएं।